2025 Hero XPulse 210 Bike : Hero कम्पनी ने हाल ही में अपने नई XPulse 210 बाइक को इंडियन मार्केट में लांच कर दिया है। हीरो एक्सट्रीम 210 एक स्ट्रीट बाइक है जो केवल 2 वैरिएंट और 4 रंगों में उपलब्ध है। अगर आप अपने लिए कोई नई स्पोर्टी बाइक लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस 2025 Hero XPulse 210 Bike के बारे में जान सकते हैं। इसमें आपको न केवल बेहतर माइलेज प्रदर्शन मिलता है बल्कि यह बाइक काफी आकर्षक और शानदार आधुनिक फीचर्स से लैश बेहतरीन बाइक में से है। जिसे आप मात्र ₹ 2.03 लाख रूपये में अपना बना सकते हैं।
आइये देखते हैं इस बाइक में मिलने वाले सम्पूर्ण स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार पूर्वक जो इस प्रकार है।
Read also : 35 KM की दमदार माइलेज के साथ 2025 TVS Apache RR 310 नई वेरिएंट लॉन्च ,जाने कीमत कितनी है !
2025 Hero XPulse 210 Bike की डिजाइन
नई 2025 Hero XPulse 210 का डिजाइन जब आप दूर से देखेंगे तो काफी हद तक एक्सपल्स 200 जैसा ही दीखता है। लेकिन , जब आप करीब से देखेंगे तो लगभग सभी बॉडी पैनल पूरी तरह से नए हैं, जो इसे और भी अधिक आकर्षक बनाता है।

2025 Hero XPulse 210 इंजन पावर और माइलेज
हीरो एक्सपल्स 210 एक एडवेंचर बाइक है ,जिसकी बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कम्पनी ने इसमें 210cc, लिक्विड-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल करती है। इस पॉवरफुल इंजन के साथ यह बाइक 9,250 आरपीएम पर 24.2 बीएचपी पावर और 7,250 आरपीएम पर 20.7 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होता है। जिससे की यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में 40 किलोमीटर माइलेज देता है।
छह-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन के साथ आने वाला इस बाइक में फ्यूल टैंक क्षमता 13 लीटर वाली मिलती है और बाइक का कर्ब वजन 168 किलोग्राम का है।
2025 Hero XPulse 210 नई बाइक में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और पीछे एक लिंक्ड मोनोशॉक सस्पेंशन सेटअप दिया जाता है। मोटरसाइकिल में तीन एबीएस मोड्स: रोड, ऑफ-रोड और रैली के साथ दोनों पहिये पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं।

2025 Hero XPulse 210 नई बाइक स्पेसिफिकेशन्स :
विशेषता | विवरण |
---|---|
इंजन क्षमता | 210 सीसी, लिक्विड कूल्ड |
अधिकतम पावर | 24.2 बीएचपी @ 9250 आरपीएम |
अधिकतम टॉर्क | 20.7 एनएम @ 7250 आरपीएम |
माइलेज | 40 किमी/लीटर |
ट्रांसमिशन | 6-स्पीड मैनुअल |
कर्ब वज़न | 168 किलोग्राम |
फ्यूल टैंक क्षमता | 13 लीटर |
राइडिंग रेंज | 494 किलोमीटर |
राइडिंग मोड्स | रोड, ऑफ-रोड, और रैली |
ब्रेकिंग सिस्टम | ड्यूल चैनल एबीएस |
ब्रेक प्रकार | डिस्क ब्रेक |
फ्रंट सस्पेंशन | टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, 210 मिमी ट्रैवल |
रियर सस्पेंशन | मोनोशॉक अब्जॉर्बर, 205 मिमी ट्रैवल |
सीट ऊंचाई | 830 मिमी |
2025 Hero XPulse 210 Bike की खासियतें
Hero XPulse 210 के कम्पनी ने दो वेरिएंट में उपलब्ध कराया है जिसमे बेस और टॉप शामिल है। इसके तकनिकी फीचर्स की बात की जाए तो बड़े इंजन के साथ, इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन सिस्टम , फुल-एलईडी लाइटिंग सेटअप और 4.2-इंच टीएफटी कलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से भी लैस है, जो बाइक में सभी मीटर को दर्शाता है।

2025 Hero XPulse 210 Bike की कीमत
2025 Hero XPulse 210 नई एडवेंचर टूरिंग मोटरसाइकिल के कीमत की बात करें तो बेस वेरिएंट की कीमत ₹ 2,03,012 रुपये से शुरू होती है। वहीँ इसके दूसरे वेरिएंट टॉप की कीमत ₹ 2,14,013 रूपये है। बाइक की दी गयी कीमतें ऑन -रोड बताई गयी है।
Q : हीरो XPulse 210 के रंग विकल्प क्या हैं?
हीरो XPulse 210 नई बाइक के 4 रंग उपलब्ध है , जिसमे ग्लेशियर व्हाइट, वाइल्ड रेड, एज़्योर ब्लू और अल्पाइन सिल्वर खास रंग शामिल हैं।
यह भी पढ़ें ;
- 2025 Hero Xtreme 250R , मिलेंगे दमदार माइलेज और आधुनिक फीचर कीमत बस इतनी
- 2025 Bajaj Pulsar RS200 बाइक लॉन्च , मिलेंगे दमदार माइलेज और आधुनिक फीचर
- 398.15 cc इंजन के साथ 2025 Triumph Scrambler 400X बाइक , मिलता है दमदार माइलेज और फीचर
मैं Annu Kumari , मुझे बाइक से जुड़ी जानकारी रखना और लिखना बहुत पसंद है। Bikehat.in पर मैं प्रति दिन नई बाइक्स और इ – बाइक्स की नवीनतम जानकरी साझा करती हूँ। मैं अपनी रूचि और विशेषज्ञता के साथ पाठकों के लिए लेटेस्ट अपडेट लाती हूँ।