2025 Hero Xtreme 250R , मिलेंगे दमदार माइलेज और आधुनिक फीचर कीमत बस इतनी

Spread the love

2025 Hero Xtreme 250R : Hero कम्पनी ने हाल ही में अपने नई Xtreme 250R बाइक को इंडियन मार्केट में लांच कर दिया है। हीरो एक्सट्रीम 250R एक स्ट्रीट बाइक है जो केवल 1 वैरिएंट और 3 रंगों में उपलब्ध है। अगर आप अपने लिए कोई नई स्पोर्टी बाइक लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस 2025 Hero Xtreme 250R के बारे में जान सकते हैं। इसमें आपको न केवल बेहतर माइलेज प्रदर्शन मिलता है बल्कि यह बाइक काफी आकर्षक और शानदार आधुनिक फीचर्स से लैश बेहतरीन बाइक में से है। जिसे आप मात्र ₹ 1.80 लाख रूपये में अपना बना सकते हैं।

आइये देखते हैं इस बाइक में मिलने वाले सम्पूर्ण स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार पूर्वक जो इस प्रकार है।

2025 Hero Xtreme 250R आधुनिक फीचर्स

2025 Hero Xtreme 250R अत्यधिक आक्रामक और स्पोर्टी डिज़ाइन के साथ आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें लाइट्स के लिए पूरी तरह से एलईडी दिया जाता है और इंस्ट्रूमेंटेशन सेटअप में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक एलसीडी कंसोल शामिल है। इसके अलावा यह डिस्प्ले लैप टाइम, ड्रैग टाइम, टर्न-बाय-टर्न और सभी महत्वपूर्ण डेटा को दिखता है। ताकि आप अपनी लम्बी सफर का रोमांचक और आरामदायक अनुभव के साथ यादगार बना सके।

2025 Hero Xtreme 250R बाइक की परफॉर्मेंस

यह हीरो के नए 250cc, DOHC, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन द्वारा संचालित होता है जो 9,250rpm पर 29.5bhp की अधिकतम पावर और 7,250rpm पर 25Nm का टॉर्क पैदा करता है। इस मजबूत इंजन पावर से यह बाइक आपको 36 kmpl माइलेज देने में सक्षम होता है। इसे मजबूत मिड-रेंज परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया गया है और 2025 Hero Xtreme 250R बाइक 3.2 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसे छह-स्पीड ट्रांसमिशन सिस्टम एक सहायता और एक स्लिपर क्लच के साथ जोड़ा गया है।

Hero Xtreme 250R स्पेसिफिकेशन :

विवरणजानकारी
इंजन क्षमता249.03 सीसी, लिक्विड कूल्ड
अधिकतम पावर29.5 बीएचपी @ 9250 आरपीएम
अधिकतम टॉर्क25 एनएम @ 7250 आरपीएम
राइडिंग रेंज414 किलोमीटर
माइलेज36 किमी/लीटर
गियरबॉक्स6 स्पीड मैनुअल
कर्ब वज़न167.7 किलोग्राम
ईंधन टैंक क्षमता11.5 लीटर
सीट की ऊंचाई806 मिमी
फ्रंट सस्पेंशन43 मिमी डायमीटर, अपसाइड डाउन फ्रंट फोर्क (120 मिमी स्ट्रोक)
रियर सस्पेंशनगैस चार्ज्ड मोनो शॉक, 6-स्टेप प्री-लोड एडजस्टेबल
ब्रेकिंग सिस्टमड्यूल चैनल एबीएस
ब्रेक प्रकारडिस्क

2025 Hero Xtreme 250R ब्रेक्स और पहिये

Hero Xtreme 250R नई बाइक 17 इंच के पहियों पर चलता है ,और इसके सस्पेंशन सेटअप की बात करे तो यूएसडी फ़्रंट फोर्क्स और छह-स्टेप प्रीलोड एडजस्टेबल मोनोशॉक सेटअप मिलता है। ब्रेकिंग सिस्टम में दोनों पहिये में डिस्क ब्रेक दिया जाता है। साथ ही ड्यूल – चैनल एबीएस भी दिया जाता और इस बाइक में 11.5 लीटर ईंधन टैंक के साथ, बाइक का वजन 167.7 किलोग्राम (कर्ब) है।

2025 Hero Xtreme 250R कीमत

सबसे पहले देखते हैं इस Hero Xtreme 250R बाइक के कीमत की तो इसकी ऑन -रोड कीमत लगभग ₹ 2,07,633 रूपये है , जिसमे बाइक की एक्स – शोरूम कीमत – ₹ 1,80,000 रूपये , RTO के – ₹ 15,900 रूपये और इन्सुरेंस के -₹ 11,733 रूपये शामिल है। यह कीमत की जानकारी दिल्ली शहर के लिए हैं , लेकिन आपके शहर के अनुसार कीमतें कुछ ज्यादा या कम हो सकती है।

2025 Hero Xtreme 250R के रंग विकल्प

मार्केट में 2025 Hero Xtreme 250R नई बाइक के तीन खास रंग विकल्प उपलब्ध है , जिसमे फायरस्टॉर्म रेड, स्टेल्थ ब्लैक और नियॉन शूटिंग स्टार शामिल है।

Xtreme 250R क्वार्टर-लीटर स्ट्रीट बाइक सेगमेंट में हीरो की बराबरी का है। लेकिन यह मोटरसाइकिल मुख्य रूप से Bajaj Pulsar N250 और Suzuki Gixxer 250 को टक्कर देती है।

यह भी पढ़ें ;

Leave a Comment