2025 Honda Activa 125 OBD2 B नई वेरिएंट लॉन्च : होंडा लाया है बेहतरीन माइलेज देने वाली स्कूटर जो की एक लीटर पेट्रोल में 51 किलोमीटर का माइलेज देती है। होंडा स्कूटर अपने मजबूती और बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए लम्बे समय से मार्केट में पॉपुलर है। ऐसे में अगर आप अपने लिए कोई नई माइलेज स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो आप 2025 Honda Activa 125 OBD2 B नई वेरिएंट स्कूटर को मात्र ₹ 96,597 रूपये में अपना बना सकते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको इस नई वेरिएंट स्कूटर की शानदार फीचर्स , माइलेज, कीमत के साथ साथ इसकी खास विशेषताओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा करने जा रहे हैं , जिससे की आपकी कुछ मदद हो सके इसकी जानकारी प्राप्त करने में ,तो निचे देखें 2025 Honda Activa 125 OBD2 B नई वेरिएंट स्कूटर की पूरी इस डिटेल।
2025 Honda Activa 125 के बारे में खास विशेषताएं
अगर आप यह स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो इसकी स्पेसिफिकेशन को लेकर मन में कई सवाल हो सकते हैं , जिसकी जवाब यहाँ आपको मिल जायगा , जिससे आप सही निर्णय ले पाएंगे की यह 2025 Honda Activa 125 स्कूटर आपके लिए सही विकल्प हो सकती है या नहीं।

2025 Honda Activa 125 OBD2 B नई वेरिएंट की डिजाइन
2025 Honda Activa 125 में बॉक्सियर हेडलाइट के साथ टॉप पर क्रोम हाइलाइट और नया फ्रंट एप्रन दिया गया है जो स्कूटर को काफी प्रीमियम लुक देता है। बाकि डिजाइन पहले की तरह है , इसमें शामिल नई डिजाइन इसे काफी आकर्षक लुक प्रदान करती है। कम्पनी ने इसे युवा डिजाइन में पेश किया है ताकि अपने ग्राहकों के बिच और अधिक पॉपुलर बना रहे।

2025 Honda Activa 125 OBD2 B की इंजन पावर
2025 Honda Activa 125 में एक नया OBD2B-अनुरूप 123.92cc एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है जो 8.4PS पावर और 10.5Nm का टॉर्क उत्पादन करता है। इस पॉवरफुल इंजन के साथ यह स्कूटी 51 kmpl की लम्बी माइलेज के लिए तैयार होती है , साथ ही 90 kmph की टॉप स्पीड के साथ आप सफर कर सकते हैं। स्कूटर में 5.3 लीटर वाली ईंधन टैंक दिया गया है जो आपको लगभग 249.1 km की रेंज देने में सक्षम होती है।
2025 Honda Activa के स्पेसिफिकेशन डिटेल्स :
Specification | Details |
---|---|
Engine Capacity | 123.92 cc |
Kerb Weight | 110 kg |
Seat Height | 712 mm |
Fuel Tank Capacity | 5.3 litres |
Max Power | 8.19 bhp |
Top Speed | 90 kmph |
Brakes | Disc |

2025 होंडा एक्टिवा 125 के नए फीचर
Honda Activa 125 में होंडा रोडसिंक डुओ ऐप के माध्यम से ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ नई 4.2-इंच TFT स्क्रीन मिलता है ,जो कॉल/एसएमएस अलर्ट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की अनुमति देती है। स्कूटर में USB-C चार्जिंग पोर्ट और एक आइडल स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम भी दिया जाता है जिसके बारे में होंडा का दावा है कि इससे कुल माइलेज में सुधार होगा और पहले से अधिक माइलेज प्रदान करेगा।
2025 Honda Activa 125 OBD2 B सभी वेरिएंट्स और कीमतें
होंडा एक्टिवा 125 के कीमत की बात करें तो कम्पनी ने इसके 6 वेरिएंट अलग – अलग कीमत रेंज में पेश किये हैं , जिसकी डिटेल्स आप निचे देख सकते हैं :
Variant | On-Road Price (₹) |
---|---|
Activa 125 Drum | 97,890 |
Activa 125 Drum Alloy | 1,01,921 |
Activa 125 Disc | 1,05,768 |
Activa 125 H-Smart | 1,07,964 |
Activa 125 Disc OBD2 B | 1,12,039 |
Activa 125 H-Smart OBD2 B | 1,16,439 |
2025 Honda Activa के उपलब्ध रंग विकल्प
2025 Honda Activa नई स्कूटर छह रंगों में उपलब्ध है , जिसमे पर्ल इग्नियस ब्लैक, मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक, पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे, पर्ल साइरन ब्लू, रेबेल रेड मेटैलिक और पर्ल प्रेशियस व्हाइट जैसे खास रंग शामिल है।
इसे भी पढ़ें ;
- 2025 Honda Dio 125 नई वेरिएंट लॉन्च , 48 km माइलेज और शानदार फीचर के साथ
- 2025 Hero Pleasure Plus : 50 km माइलेज और लाजवाब फीचर जाने कीमत
मैं Annu Kumari , मुझे बाइक से जुड़ी जानकारी रखना और लिखना बहुत पसंद है। Bikehat.in पर मैं प्रति दिन नई बाइक्स और इ – बाइक्स की नवीनतम जानकरी साझा करती हूँ। मैं अपनी रूचि और विशेषज्ञता के साथ पाठकों के लिए लेटेस्ट अपडेट लाती हूँ।