Honda NX500 Bike : होंडा ने भारत में NX500 एडवेंचर मोटरसाइकिल को काफी अच्छी कीमत पर लॉन्च किया है। Honda NX500 एडवेंचर टूरिंग बाइक के केवल एक वैरिएंट और तीन रंगों में उपलब्ध है। अगर आप कम कीमत में एक अच्छी टूरिंग बाइक का मजा लेना चाहते हैं तो होंडा ने आपके लिए उचित कीमत बजट में एक शानदार बाइक पेश किया है। जो न केवल बेहतर माइलेज देता है बल्कि इसमें फीचर्स भी अच्छी मिल जाती है , जो एक टूरिंग मोटरसाइकिल को चाहिए। जिससे आपके लम्बी सफर और अधिक आरामदायक होने के साथ रोमांचक भी बना दे। तो देखिये इस Honda NX500 Bike के बारे में विस्तार पूर्वक।
क्या यह बाइक आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है या नहीं ? इसका अंजदाजा आप इसमें मिलने वाले विशेषताओं के आधार पर लगा सकते हैं , यहाँ आपको बाइक की पूरी स्पेसिफिकेशन की डिटेल्स देखने को मिलेगी।
Honda NX500 की स्टाइलिंग
बाइक की स्टाइलिंग होंडा की रैली बाइक से प्रेरित है, जो बड़े लेकिन सपाट बॉडीवर्क साथ लंबी विंडस्क्रीन जो बाइक की स्टाइल को पूरा करता है। राइडिंग पोजिशन सीधी है, जिसका उद्देश्य लंबी दूरी तय करना और बाइक प्रेमियों को आनंददायक अनुभव प्रदान करना है। इस बाइक में मिलने वाला डिजाइन इसे काफी अट्रैक्टिव लुक देता है।

Honda NX500 की कीमत
Honda NX500 के कीमत की बात करें तो कम्पनी इस बाइक की उचित कीमत बजट में पेश करती है। इस बाइक को आप ₹ 5.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में अपना बना सकते हैं।
Honda NX500 का इंजन
Honda CB500X की तरह ही इस Honda NX500 नई बाइक में भी 471cc, लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन का इस्तेमाल किया जाता है जो 8,600rpm पर 47.5PS अधिकतम पावर और 6,500rpm पर 43Nm का टॉर्क उत्पादन करता है। इसे असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ छह-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इस शक्तिशाली इंजन के साथ यह बाइक आपको 28 kmpl माइलेज और 182 kmph का टॉप – स्पीड प्रदान करता है।

विशेषता | विवरण |
---|---|
इंजन क्षमता | 471 cc |
अधिकतम पावर | 46.9 bhp @ 8600 rpm |
अधिकतम टॉर्क | 43 Nm @ 6500 rpm |
माइलेज | 28 kmpl |
ब्रेक्स | डबल डिस्क |
ट्रांसमिशन | 6-स्पीड मैन्युअल |
कर्ब वज़न | 196 kg |
फ्यूल टैंक क्षमता | 17.5 लीटर |
सीट ऊंचाई | 830 mm |
Honda NX500 का सस्पेंशन और ब्रेक
Honda NX500 बाइक में ADV शोवा 41mm इनवर्टेड फ़्रंट फोर्क और 5-स्टेप प्रीलोड-एडजस्टेबल प्रो-लिंक मोनोशॉक रियर सस्पेंशन सेटअप से लैस है। ब्रेकिंग ड्यूटी के लिए आगे की तरफ दो-पिस्टन कैलिपर के साथ 296mm की दोहरी फ्रंट डिस्क और पीछे की तरफ सिंगल-पिस्टन कैलिपर के साथ 240mm की डिस्क ब्रेक्स शामिल है, जिसमें ब्रेकिंग सिस्टम में डुअल-चैनल ABS दिया जाता है।

Honda NX500 की फीचर्स विशेषताएँ
अगर बात करें इस NX500 फीचर्स विशेषताओं की तो इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कॉल और म्यूज़िक कंट्रोल के साथ TFT कंसोल से लैस है। इसके अलावा, इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे शानदार फीचर्स भी मिलता है।
Honda NX500 का मुकाबला
इस New Honda NX500 का मुकाबला मिड-वेट ट्विन-सिलेंडर एडवेंचर मोटरसाइकिल सेगमेंट में Kawasaki Versys 650 और Benelli TRK 502 से मुकाबला करती है।

Honda NX500 के कलर ऑप्शन
भारतीय मार्केट में इस होंडा एनएक्स500 बाइक के तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है , जिसमे ग्रैंड प्रिक्स रेड, मैटे गनपाउडर ब्लैक और मेटालिक और पर्ल होराइजन व्हाइट जैसे यूनिक रंग शामिल है।
Honda NX500 के बारे सवाल – जवाब
Q:होंडा NX500 का माइलेज कितना है?
होंडा NX500 का माइलेज 28 किलोमीटर प्रति लीटर है।
Q:होंडा NX500 के विभिन्न वेरिएंट क्या हैं?
होंडा NX500 एक बाइक है जो 1 वेरिएंट में आती है – होंडा NX500 STD
Q:होंडा NX500 का स्टार्ट टाइप क्या है?
होंडा NX500 में केवल सेल्फ स्टार्ट है।
Q:होंडा NX500 का टायर टाइप क्या है?
होंडा NX500 में ट्यूबलेस टायर हैं।
Q:होंडा NX500 की ऑन-रोड कीमत क्या है?
2025 नई होंडा NX500 की ऑन-रोड कीमत ₹ 6,70,495 रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें ;
- Bajaj Pulsar NS 125 : नई 2025 Pulsar NS 125 लॉन्च-जानिए कीमत और शानदार फीचर्स के बारे में
- Bajaj Dominar 250 लॉन्च : 1.84 लाख की बाइक में एक से एक गजब फीचर्स
मैं Annu Kumari , मुझे बाइक से जुड़ी जानकारी रखना और लिखना बहुत पसंद है। Bikehat.in पर मैं प्रति दिन नई बाइक्स और इ – बाइक्स की नवीनतम जानकरी साझा करती हूँ। मैं अपनी रूचि और विशेषज्ञता के साथ पाठकों के लिए लेटेस्ट अपडेट लाती हूँ।