Best Sports Bikes In India : क्या अपने भी स्पोर्ट्स बाइक खरीदने का सपना देखा है? तो आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि ‘सबसे अच्छी स्पोर्ट्स बाइक कौन सी है?’। वर्तमान में विभिन्न ब्रांड की अनेकों स्पोर्ट्स बाइक बिक्री के लिए उपलब्ध हैं , ऐसे में Best Sports Bikes का चुनाव करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन आपकी मुश्किलें आसान बनाने के लिए हमने तैयार किया है Best Sports Bikes In India की लिस्ट , जो अपने प्रदर्शन, स्टाइल और विश्वसनीयता के लिए जानी जाती हैं। तो आइये देखते हैं ‘टॉप – 5 बेस्ट स्पोर्ट्स बाइक्स‘ के कीमत और स्पेसिफिकेशन बारे में जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकती है।
Top 5 Best Sports Bikes
मॉडल | ऑन-रोड कीमत (₹) |
---|---|
Yamaha R15 V4 | ₹ 2,13,639 |
Bajaj Pulsar RS 200 | ₹ 2,02,892 |
TVS Apache RR 310 | ₹ 3,12,142 |
BMW G310 RR | ₹ 3,59,623 |
Aprilia RS 457 | ₹ 4,79,814 |
Yamaha R15 V4

Top 5 Best Sports Bikes की लिस्ट में सबसे पहले Yamaha R15 V4 बाइक के बारे में देखते हैं ,यह अपनी क्लास के हिसाब से काफी तेज़ बाइक है , जो युवा राइडर्स की पहली पसंद बन चुकी है। यामाहा R15 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ने में 13.25 सेकंड का समय लेती है, जो 150cc बाइक के लिए सबसे खास विकल्प बनाती है। यह 18.4PS और 14.2Nm टॉर्क बनाती है, जो इसे भारत की सबसे शक्तिशाली 150cc बाइक बनाती है।
आप हाईवे पर आसानी से 100 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चल सकते हैं। इस बाइक की माइलेज देखा जाए तो यह शहर में 55.20 किमी प्रति लीटर और हाईवे पर 60.65 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।
कीमत : Yamaha R15 V4 के सबसे सस्ते वेरिएंट की कीमत ₹ 1,82,600 रुपये है, जबकि टॉप मॉडल R15M की कीमत ₹ 2,09,800 रुपये तक जाती है। दोनों कीमतें भारत एक्स-शोरूम हैं। जो आपके शहर के आधार पर कम ज्यादा हो सकती है।
स्पेसिफिकेशन :
- इंजन क्षमता: 155 सीसी
- माइलेज (ARAI): 51.4 किमी/लीटर
- ट्रांसमिशन: 6-स्पीड मैनुअल
- कर्ब वज़न: 141 किग्रा
- फ्यूल टैंक क्षमता: 11 लीटर
- सीट ऊंचाई: 815 मिमी
- ब्रेक: डबल डिस्क
Bajaj Pulsar RS 200

बजाज पल्सर RS 200 Best Sports Bikes में से एक है जो 2 वैरिएंट और 6 रंगों में उपलब्ध है। बजाज पल्सर RS 200 में 199.5cc का BS6 इंजन लगा है जो 24.1 bhp की पावर और 18.7 Nm का टॉर्क देता है। आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक के साथ, बजाज पल्सर RS 200 एंटी-लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आती है। इस पल्सर RS 200 बाइक का वजन 166 किलोग्राम है और इसकी फ्यूल टैंक क्षमता 13 लीटर है। यह छह-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा हुआ है और इसकी रेटेड टॉप स्पीड 140.8kmph है।
कीमत : कीमत की बात करें तो Bajaj Pulsar RS 200 के वैरिएंट स्टैंडर्ड की कीमत ₹ 2,02,892 रुपये से शुरू होती है। दूसरे वैरिएंट पल्सर RS 200 स्टैंडर्ड [2025] की कीमत ₹ 2,13,367 रुपये है। बताई गई पल्सर RS 200 की कीमतें ऑन-रोड कीमत हैं।
स्पेसिफिकेशन :
- इंजन क्षमता: 199.5 सीसी
- माइलेज: 35 किमी/लीटर
- ट्रांसमिशन: 6-स्पीड मैनुअल
- कर्ब वज़न: 166 किग्रा
- फ्यूल टैंक क्षमता: 13 लीटर
- सीट ऊंचाई: 810 मिमी
- ब्रेकिंग सिस्टम: डुअल चैनल एबीएस
- ब्रेक प्रकार: डिस्क
TVS Apache RR 310

TVS Apache RR 310 एक शक्तिशाली Best Sports Bikes में से एक है क्योंकि इसमें 312.2cc लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन है। इसमें 4 राइडिंग मोड मिलते हैं जो प्रदर्शन को और अधिक बेहतर करते हैं। यह बाइक ने शहर में 33.1kmpl और हाईवे पर 34.45kmpl का माइलेज प्रदान करता है। इस बाइक की ईंधन टंकी की क्षमता11 लीटर है जो लगभग 330 से 350 किमी की रेंज दे सकता है। इसके इंजन को स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच और वैकल्पिक द्वि-दिशात्मक क्विकशिफ्टर के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
कीमत : TVS Apache RR 310 की कीमत 2. 75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर 2. 97 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इस बजट में यह सबसे तगड़ा स्पोर्ट्स बाइक में से एक है जिसे आप अपना बना सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन :
- इंजन क्षमता: 312.2 सीसी
- माइलेज (ARAI): 34.7 किमी/लीटर
- ट्रांसमिशन: 6-स्पीड मैनुअल
- कर्ब वज़न: 174 किग्रा
- फ्यूल टैंक क्षमता: 11 लीटर
- सीट ऊंचाई: 810 मिमी
- ब्रेकिंग सिस्टम: डुअल चैनल एबीएस
- ब्रेक प्रकार: डिस्क
BMW G310 RR

Best Sports Bikes In India की लिस्ट में शामिल अगला बाइक BMW G310 RR है ,इसे BMW ने भारत में अपनी सबसे छोटी सुपरस्पोर्ट पेशकश के रूप में लॉन्च किया है। BMW G 310 RR में 312.2cc का सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। पावर आउटपुट 34 बीएचपी और 27 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है और इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। फ्रंट और रियर दोनों डिस्क ब्रेक के साथ, BMW G310 RR में एंटी-लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम है। इस G310 RR बाइक का वजन 174 किलोग्राम है और इसकी फ्यूल टैंक क्षमता 11 लीटर है। इसमें आपको 160 kmph की टॉप स्पीड के साथ 30 kmpl का माइलेज मिलता है।
कीमत : यदि आप इस BMW G310 RR स्पोर्ट्स बाइक के खरीदना चाहते हैं तो आपको वैरिएंट G310 RR स्टाइल स्पोर्ट के लिए कीमत ₹ 3,46,245 (ऑन रोड ) रुपये चुकाने होंगे है। वहीं दूसरे वैरिएंट स्टैंडर्ड की ₹ 3,59,623 रुपये है।
स्पेसिफिकेशन :
- इंजन क्षमता: 312.12 सीसी
- माइलेज (ARAI): 30 किमी/लीटर
- ट्रांसमिशन: 6-स्पीड मैनुअल
- कर्ब वज़न: 174 किग्रा
- फ्यूल टैंक क्षमता: 11 लीटर
- सीट ऊंचाई: 811 मिमी
- ब्रेकिंग सिस्टम: डुअल चैनल एबीएस
- ब्रेक प्रकार: डिस्क
Aprilia RS 457

Best Sports Bikes In India की लिस्ट शामिल Aprilia RS 457 बाइक के बारे में बात करते हैं तो कम्पनी ने इसमें 457cc लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन का इस्तेमाल करती है जो 48PS की पावर देता है और इसमें स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच और वैकल्पिक क्विकशिफ्टर के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें 13-लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है जो लगभग 331.5 km रेंज प्रदान करता है। इस मजबूत इंजन के साथ यह 30 kmpl माइलेज देता है। Aprilia RS 457 एक Best Sports Bikes में एक है , जो अपने बेहतर परफॉर्मेंस और स्टाइलिश लुक के लिए मशहूर है।
कीमत : इस अप्रिलिया RS 457 स्पोर्ट्स बाइक को आप तीन रंगों में खरीद सकते है, इसके खास रंगों में प्रिज्मेटिक डार्क, रेसिंग स्ट्राइप्स और ओपलेसेंट लाइट शामिल है। इसकी शुरुआती कीमत ₹ 4,20,000 रुपये है।
स्पेसिफिकेशन :
- इंजन क्षमता: 457 सीसी
- माइलेज: 25.5 किमी/लीटर
- ट्रांसमिशन: 6-स्पीड मैनुअल
- कर्ब वज़न: 175 किग्रा
- फ्यूल टैंक क्षमता: 13 लीटर
- सीट ऊंचाई: 800 मिमी
- ब्रेक: डबल डिस्क
यह भी देखें ;
- Best Bajaj Bikes under 1 Lakh in India
- Best bikes Under 1.5 lakh
- Best Bike Under 3 lakh in India 2024