2025 Aprilia Tuareg 660 New Bike : Aprilia Tuareg एक स्पोर्ट्स बाइक है जिसके कम्पनी ने केवल 2 वैरिएंट और 3 रंगों में पेश किया है। अगर आप भी स्पोर्ट्स बाइक लेने की प्लानिंग में हैं तो आप के लिए 2025 Aprilia Tuareg 660 Bike बेहतर विकल्प बन सकती है। Tuareg 660 भारतीय बाजार के लिए अप्रिलिया की नवीनतम सुपरस्पोर्ट मोटरसाइकिल है। जिसके लांच होते ही युवा राइडर्स को काफी आकर्षित किया है। अगर आप यह बाइक लेना चाहते हैं तो एक बार बाइक की स्पेसिफिकेशन डिटेल्स के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।
आइये देखते हैं 2025 Aprilia Tuareg 660 New Bike की स्पेक्स डिटेल्स में शामिल बाइक की स्टाइलिश लुक के साथ फीचर्स और परफॉर्मेंस के साथ कीमत के बारे में जो इस प्रकार है।
2025 Aprilia Tuareg 660 की कीमत

अगर देखते हैं इस 2025 Aprilia Tuareg 660 New Bike के कीमत के बारे में तो इसकी शुरूआती कीमत एट्रीडेस ब्लैक और कैन्यन सैंड रंगों के लिए ₹18,85,000 रुपये है, जबकि दूसरी पोडियम रंग की कीमत ₹19,16,000 रुपये तक जाती है। बाइक की यहाँ दी गई सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। हालाँकि यह बाइक थोड़ी एक्सपेंसिव है लेकिन इसमें कई एडवांस फीचर और शानदार माइलेज परफॉर्मेंस के साथ सबसे खास बाइक है।
2025 Aprilia Tuareg 660 इंजन परफॉर्मेंस
Tuareg 660 की बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए कम्पनी ने इसमें 659cc लिक्विड-कूल्ड पैरेलल ट्विन इंजन का इस्तेमाल करती है जो 9,250rpm पर 80PS और 6500rpm पर 70Nm का टॉर्क उत्पादन करता है। इस शक्तिशाली इंजन के साथ यह 20 kmpl माइलेज देता है और इसकी टॉप स्पीड 198 kmph का है। इसका इंजन को 6 – स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
Tuareg 660 Specifications:

Specification | Details |
---|---|
Engine Capacity | 659 cc |
Mileage | 20 kmpl |
Transmission | 6 Speed Manual |
Kerb Weight | 204 kg |
Fuel Tank Capacity | 18 litres |
Seat Height | 860 mm |
Max Power | 79.12 bhp @ 9250 rpm |
Max Torque | 70 Nm @ 6500 rpm |
Top Speed | 198 kmph |
Braking System | Dual Channel ABS |
Brake Type | Disc |
2025 Aprilia Tuareg 660 सस्पेंशन और ब्रेक

2025 Aprilia Tuareg 660 बाइक अन्य बाइक से काफी अलग है और इसमें 240mm व्हील ट्रैवल के साथ फ्रंट में पूरी तरह से एडजस्टेबल कायाबा 43mm इनवर्टेड फोर्क है। पीछे की तरफ, बाइक में 240mm व्हील ट्रैवल के साथ पूरी तरह से एडजस्टेबल कायाबा मोनोशॉक सस्पेंशन सेटअप शामिल है। बाइक आगे की तरफ 21 इंच के स्पोक व्हील और पीछे की तरफ 18 इंच के स्पोक व्हील पर चलती है। ब्रेकिंग के लिए आगे की तरफ दो 300 मिमी फ्लोटिंग डिस्क हैं, जिनमें 4 पिस्टन के साथ ब्रेम्बो फ्लोटिंग कैलिपर्स हैं। पीछे की तरफ बाइक में ब्रेम्बो सिंगल पिस्टन कैलिपर के साथ 260 मिमी डिस्क है।
2025 Aprilia Tuareg 660 की विशेषताएं

Aprilia Tuareg 660 में कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं, जिसकी आप इस सेगमेंट की बाइक से उम्मीद कर सकते हैं। इसके फीचर लिस्ट में LED लाइट्स, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ कलर TFT डिस्प्ले और क्रूज़ कंट्रोल शामिल हैं। सुरक्षा सुविधाओं के मामले में, स्विचेबल ABS के अलावा, बाइक में चार राइड मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और इंजन ब्रेक कंट्रोल हैं।
इसके अलावा ,Tuareg 660 का डिज़ाइन डर्ट बाइक और डकार रैली बाइक से प्रेरित है। यह हाई-माउंटेड LED हेडलाइट्स, लंबी विंडस्क्रीन और फ्यूल टैंक और उसके एक्सटेंशन के आकार से पता चलता है। बाइक का टेल सेक्शन बस एक्सपोज़्ड सब-फ़्रेम है, जिसमें LED टेललाइट और नंबर प्लेट होल्डर पीछे के सिरे से जुड़ा हुआ है। कुल मिलाकर, बाइक बहुत ही आकर्षक दिखती है।
मुकाबला
2025 Aprilia Tuareg 660 नई बाइक का मुकाबला Kawasaki Versys 650, Triumph Tiger Sport 660, Honda XL 750 Transalp और Moto Morini X-Cape 650-X जैसे तगड़ा मोटरसाइकिल से है।
Aprilia Tuareg 660 उपलब्ध रंग विकल्प
2025 Aprilia Tuareg 660 New Bike तीन रंगों में उपलब्ध है जिसमे कैन्यन सैंड, एट्रिडेस ब्लैक और डकार पोडियम खास रंग शामिल है।
इसे भी पढ़ें ;
- सिर्फ ₹ 4.10 लाख में Aprilia RS 457 Bike Launch : ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ दमदार फीचर्स का धमाका !
- केटीएम 390 ड्यूक को टक्कर देने आ चुकी है Aprilia Tuono 457 नई बाइक ? ₹ 3.95 लाख होगी कीमत !