2025 Bajaj Pulsar RS200 : बजाज ने 200 सीसी सेगमेंट में एक और नई पल्सर आरएस बाइक लांच कर दिया है। बजाज पल्सर आरएस 200 एक स्पोर्ट्स बाइक है , जिसे कम्पनी ने एक यूनिक वेरिएंट और सात रंग में पेश किया है। अगर आप अपने लिए सस्ती कीमत में स्पोर्टी लुक में नई बाइक लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बजाज के तरफ से आने वाला स्टाइलिश स्पोर्ट बाइक सबसे खास होने के साथ बेहतर विकल्प बन सकता है। आइये देखते हैं 2025 Bajaj Pulsar RS200 बाइक के बारे में।
2025 Bajaj Pulsar RS200 बाइक फीचर्स

बजाज पल्सर आरएस 200 बाइक में एलईडी लाइटिंग सिस्टम के साथ डुअल-चैनल एबीएस और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और डिजिटल स्पीडोमीटर , डिजिटल ओडोमीटर , डिजिटल फ्यूल गेज ,दो डिजिटल ट्रीप मीटर के अलावा सभी इंडिकेटर्स , सर्विस रिमाइंडर और घड़ी जैसे शानदार फीचर्स मिलता है। बाइक के स्टार्ट सिस्टम में इलेक्ट्रिक सिस्टम दिया जाता है।
2025 Bajaj Pulsar RS200 बाइक परफॉर्मेंस
इस बजाज पल्सर RS 200 बाइक के परफॉर्मेंस देखें तो कम्पनी ने बाइक में 199.5 सीसी लिक्विड कूल्ड , एक सिलिंडर वाली इंजन का इस्तेमाल करती है। जिससे यह बाइक 9750 rpm पर 24.1 bhp अधिकतम पावर और 8,000rpm पर 18.7Nm का अधिकतम टॉर्क उत्पादन करती है। बाइक में मिलने वाला मजबूत इंजन पावर से यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में 35 km माइलेज देने में सक्षम होती है। साथ ही 455 km राइडिंग रेंज के साथ 140.8 km प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलती है।

2025 Bajaj Pulsar RS200 स्पेसिफिकेशन डिटेल्स ;
Specification | Details |
---|---|
Engine Capacity | 199.5 cc |
Max Power | 24.1 bhp @ 9750 rpm |
Max Torque | 18.7 Nm @ 8000 rpm |
Mileage | 35 kmpl |
Riding Range | 455 km |
Top Speed | 140.8 kmph |
Transmission | 6 Speed Manual |
Kerb Weight | 166 kg |
Fuel Tank Capacity | 13 litres |
Seat Height | 810 mm |
Gear Shifting Pattern | 1 Down 5 Up |
Front Suspension | Telescopic with anti-friction bush |
Rear Suspension | Nitrox mono shock absorber with Canister |
Braking System | Dual Channel ABS |
Front Brake Type | Disc |
Rear Brake Type | Disc |
Wheel Type | Alloy |
Tyre Type | Tubeless |
इस बाइक में फ्रंट और रियर दोनों डिस्क ब्रेक के साथ, बजाज पल्सर आरएस 200 एंटी-लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आता है। इस पल्सर आरएस 200 बाइक का वजन 166 किलोग्राम है और इसकी फ्यूल टैंक क्षमता 13 लीटर है।

2025 Bajaj Pulsar RS200 बाइक ब्रेक्स और पहिये
बजाज पल्सर RS200 बाइक के सस्पेंशन सेटअप में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और एक मोनोशॉक पर चलती है। इस बाइक के ब्रेकिंग हार्डवेयर में 17-17 इंच के अलॉय व्हील्स पर सिंगल फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक्स लगाई गई है। बजाज ने पल्सर RS200 को Dual Channel ABS ब्रेकिंग सिस्टम से जोड़ा गया है। इस बाइक में छह-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन के साथ आती है।
2025 Bajaj Pulsar RS 200 बाइक कीमत
रही बात बाइक के कीमत की तो इंडियन मार्केट में इस बजाज पल्सर आरएस 200 के वेरिएंट – पल्सर आरएस 200 स्टैंडर्ड की कीमत ₹ 2,05,185 रुपये से शुरू होती है। बाइक की यह दी गयी कीमत ऑन – रोड कीमत है। इस बजट में आने वाला यह बाइक स्पोर्ट्स लुक में सबसे खास और बेहतर बनती है।
इस 2025 Bajaj Pulsar RS200 बाइक का मुकाबला यामाहा YZF R15 V3, सुजुकी जिक्सर 250 और KTM RC 200 जैसे शानदार बाइक से है।
2025 Bajaj Pulsar RS200 रंग विकल्प
भारतीय मार्केट में बजाज पल्सर आरएस 200 बाइक के 6 रंग विकल्प उपलब्ध हैं जिसमे सफेद, प्यूटर ग्रे, बर्न्ट रेड, एक्टिव सैटिन ब्लैक, पर्ल मेटैलिक व्हाइट और ग्लॉसी रेसिंग रेड खास रंग शामिल हैं।
यह भी पढ़ें ;
- 2025 Hero Splendor Plus Mileage कितना देता है ?
- 398.15 cc इंजन के साथ 2025 Triumph Scrambler 400X बाइक , मिलता है दमदार माइलेज और फीचर
- 35 KM की दमदार माइलेज के साथ 2025 TVS Apache RR 310 नई वेरिएंट लॉन्च ,जाने कीमत कितनी है !
मैं Annu Kumari , मुझे बाइक से जुड़ी जानकारी रखना और लिखना बहुत पसंद है। Bikehat.in पर मैं प्रति दिन नई बाइक्स और इ – बाइक्स की नवीनतम जानकरी साझा करती हूँ। मैं अपनी रूचि और विशेषज्ञता के साथ पाठकों के लिए लेटेस्ट अपडेट लाती हूँ।