KTM RC 200 : यह बाइक शानदार आक्रामक दिखने वाली स्टाइलिश मोटरसाकिल है। जो अपने बेहतरीन हैंडलिंग और परफोर्मेंस के लिए जाना जाता है। केटीएम ने KTM RC 200 के नई अवतार को भारत में लांच कर दिया है। इसमें होने वाले बदलाव बाइक को और भी बेहतर बनाते हैं। जिससे इसकी आकर्षक डिजाइन और राइडिंग एक्सपेरिएंस नेक्स्ट लेवल की मिलने वाली है।
अगर आपको भी स्पोर्ट बाइक पसंद है तो आपके लिए KTM RC 200 बाइक बेहतर विकल्प बन सकती है। आइये देखते हैं केटीएम 200 में मिलने वाली विशेषताओं के बारे में विस्तार पूर्वक।
Read Also :
LCD डिस्प्ले के साथ आया KTM Duke 200 मिलता है 199.5 cc शक्तिशाली इंजन जाने कीमत और फीचर्स
KTM RC 200 बाइक के स्पेसिफिकेशन
अगर देखते हैं KTM RC 200 स्पोर्टी लुक वाली बाइक के स्पेसिफिकेशन तो इसमें कई बदलाव देखने को मिलता है साथ ही आधुनिक फीचर्स भी शामिल किया जाता है। बाइक के इंजन पावर , परफॉर्मेंस , ब्रेक्स , सस्पेंशन , शानदार फीचर्स और इसकी कीमत कितनी है सबकी विवरण इस प्रकार है :

KTM RC 200 बाइक के इंजन पावर और माइलेज
केटीएम RC 200 बाइक में 199.5 सीसी BS6 लिक्विड – कूल्ड एक सिलिंडर इंजन मिलता है। बाइक में मिलने वाला मजबूत इंजन 10000 rpm पर 24.6 bhp का अधिकतम पावर और 8000 rpm पर 19.2 Nm का टॉर्क विकसित करने में सक्षम होता है। KTM RC 200 बाइक में 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स ट्रांसमिशन के साथ आती है। जो 43.5 kmpl माइलेज देती है।
साथ ही आपको 140 kmph की टॉप स्पीड और 479.5 km का राइडिंग रेंज भी मिलता है। बाइक में ईंधन वहन क्षमता 13.7 लीटर का मिलता है और 1.5 लीटर ईंधन रिज़र्व करता है। वेट मल्टीप्लाट क्लच के साथ CDI इग्निशन के साथ आती है यह बाइक।
Specification | Details |
---|---|
Engine Capacity | 199.5 cc |
Mileage (ARAI) | 43.5 kmpl |
Transmission | 6 Speed Manual |
Kerb Weight | 160 kg |
Fuel Tank Capacity | 13.7 litres |
Seat Height | 835 mm |
Max Power | 24.6 bhp @ 10000 rpm |
Max Torque | 19.2 Nm @ 8000 rpm |
Riding Range | 479.5 km |
Top Speed | 140 kmph |
Cooling System | Liquid Cooled |
Clutch | Wet Multiplate |
Fuel Delivery System | Fuel Injection |
KTM RC 200 बाइक के ब्रेक्स और सस्पेंशन
इस बाइक के फ़्रंट सस्पेंशन में WP APEX 43 और रियर में WP APEX – मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। ड्यूल – चैनल -ABS ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आगे और पीछे के दोनों पहिये में डिस्क ब्रेक मिलता है। 17 – 17 इंच का अलॉय व्हील , ट्यूबलेस टायर लगा हुवा है।
KTM RC 200 बाइक का लुक
रही बात बाइक स्पोर्टी लुक की तो इसकी 835 मिमी ऊँची सीट और ग्राउंड क्लीयेरेंस 158 मिमी का मिलता है। साथ ही इसका कर्ब वजन 160 किलोग्राम का है। KTM RC 200 बाइक का व्हीलबेस 1341 मिलीमीटर का है।

KTM RC 200 बाइक के फीचर्स
बाइक के फीचर्स देखा जाए तो डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर , डिजिटल स्पीडोमीटर , डिजिटल ओडोमीटर , डिजिटल ट्रिपमीटर , डिजिटल टेकोमीटर , डिजिटल फ्यूल गेज ,एवरेज स्पीड ,स्टैंड अलार्म ,गियर इंडिकेटर के साथ अन्य सभी इंडिकेटर्स जैसे लौ फ्यूल , लौ बैटरी , लौ आयल आदि इसके अलावा घड़ी और सर्विस रिमाइंडर जैसे सभी फीचर्स मिलते हैं। इसके लाइटिंग सिस्टम में एलईडी लाइट्स मिलता है जिसमे हेड लाइट , टेल लाइट , टर्न सिग्नल और पास लाइट।
KTM RC 200 बाइक की कीमत
रही बात इसके कीमत की तो इसके दो वेरिएंट देखने को मिलता है जिसकी कीमत बराबर है। KTM RC 200 स्पोर्ट बाइक अभी के समय में ₹ 2,08,717 रूपये [ एक्स – शोरूम ] पर आती है। RTO के ₹ 18,197 रूपये और इन्सुरेंस के ₹ 12,554 रूपये जोड़कर इसकी ऑन – रोड कीमत ₹ 2,39,468 रूपये पड़ जाती है।
KTM RC 200 बाइक के रंग विकल्प
भारतीय मार्केट में KTM RC 200 बाइक के तीन खास रंग विकल्प उपलब्ध है जिसमे ब्लू , ऑरेंज और ब्लैक रंग शामिल है।
निष्कर्ष
इस प्रकार आज के इस लेख में हमने KTM RC 200 बाइक बारे में जाना। ऐसे ही Automobile से जुड़ी जानकारी के लिए bikehat.in को जरूर फॉलो करें।
इसे भी देखें:
948 cc की तगड़ी इंजन वाली Kawasaki Z900 धाकड़ बाइक जबरदस्त फीचर्स के साथ जाने कीमत
जाने नई Pulsar N160 के शानदार फीचर्स और सस्ती कीमत के बारे में
Passion Pro : हीरो की इस बाइक के सामने सब है फेल देखिये क्या है खास
मैं Annu Kumari , मुझे बाइक से जुड़ी जानकारी रखना और लिखना बहुत पसंद है। Bikehat.in पर मैं प्रति दिन नई बाइक्स और इ – बाइक्स की नवीनतम जानकरी साझा करती हूँ। मैं अपनी रूचि और विशेषज्ञता के साथ पाठकों के लिए लेटेस्ट अपडेट लाती हूँ।