Ampere Reo Li Plus : मिलता है कम दाम में 70 km रेंज

Spread the love

Ampere Reo Li Plus E Scooter को एक यूनिक वेरिएंट में कम्पनी ने हाल ही में इंडियन मार्केट में पेश किया है। यह 70km रेंज और भी कई सारे आधुनिक फीचर्स से लैस है , जिसकी कीमत मात्र ₹ 59,900 रूपये से शुरू होती है। अगर आप सस्ती कीमत में बेहतर रेंज वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं तो इस Ampere Reo Li Plus E Scooter पर गौर कर सकते हैं। यह आपके बजट और आपकी जरूरत को पूरा करने में सक्षम हो सकती है।

स्कूटर की पूरी जानकारी यहाँ दी गयी है जिसमे स्कूटर में मिलने वाले सभी खास विशेषताएं , स्कूटर की बैटरी पैक , रेंज और कीमत के साथ स्कूटर के उपलब्ध रंग विकल्प भी देख सकते हैं।

Ampere Reo Li Plus कीमत

रही बात इस Ampere Reo Li Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर के कीमत की तो 2025 में ऑन – रोड कीमत ₹ 59,900 रुपये से शुरू होती है। इस Ampere Reo कीमत में एक्स-शोरूम कीमत, RTO और इन्सुरेंस Prices शामिल हैं।

Ampere Reo Li Plus मोटर और बैटरी

Reo Li Plus 1. 3kWh लिथियम-आयन बैटरी से जुड़ी हब मोटर द्वारा संचालित होती है। इस बैटरी पैक के साथ यह सिंगल चार्ज में 70 किलोमीटर रेंज देता है और साथ ही इसकी टॉप – स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है। कम स्पीड में चलने के कारण इसे चलाने के लिए लाइसेंस की आवश्यकता नहीं है। इसकी बैटरी को पूरी तरह से चार्ज होने में 5-6 घंटे लगते हैं।

विशेषताविवरण
राइडिंग रेंज70 किमी
टॉप स्पीड25 किमी/घंटा
चार्जिंग समय (0-100%)6 घंटे
USB चार्जिंग पोर्टहाँ
अधिकतम पावर0.25 किलोवाट
रियर ब्रेक प्रकारड्रम

Ampere Reo Li Plus सस्पेंशन और ब्रेक

Ampere Reo Li Plus में टेलिस्कोपिक फोर्क और डुअल शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन सेटअप के साथ आता है। इसमें आगे और पीछे ड्रम ब्रेक के साथ 10 इंच के अलॉय व्हील भी हैं। स्कूटर का ग्राउंड क्लीयरेंस 155 मिमी है, जिसकी अधिकतम लोडिंग क्षमता 120 किलोग्राम है।

Ampere Reo Li Plus की विशेषताएं

एम्पीयर रीओ ली प्लस भारतीय ईवी निर्माता का एक कम स्पीड से चलने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। यह सभी उम्र के सवारों के लिए आधुनिक डिजाइन के साथ आता है। शहर में दैनिक आवागमन के साथ यह स्कूटर व्यावहारिकता और आराम प्रदान करता है जबकि जेब पर भी भारी नहीं पड़ता।

Ampere Reo Li Plus में एलईडी हेडलाइट और टेललाइट के साथ-साथ बल्ब इंडिकेटर भी लगे हैं। इसमें एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है जो टेल-टेल लाइट के अलावा स्पीड, बैटरी लेवल और ओडोमीटर रीडिंग दिखाता है। यह ई-स्कूटर में आधुनिक सुविधा के तौर पर यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी दिया जाता है और उचित आकार के अंडरसीट स्टोरेज के साथ भी आता है।

Ampere Reo Li Plus के रंग विकल्प

मार्केट में इस Ampere Reo Li Plus के चार रंगों में उपलब्ध है , जिसमे पीला, नीला, नारंगी और लाल शामिल है।

Ampere Reo Li Plus का मुकाबला

एम्पीयर रीओ ली प्लस का मुकाबला Okinawa R30 और Hero Electric Flash से है। थोड़ी अधिक कीमत पर अन्य विकल्पों में Okinawa Lite, Gemopai Ryder और Ola S1 X 2kWh शामिल हैं , इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर विचार कर सकते हैं।

इसे भी देखें ;

Leave a Comment