Best Bike Under 3 Lakh : अगर आप 3 लाख की बजट में नई बाइक की तलाश कर रहे हैं तो आप सही जगह पर आये हैं। आज के लेख में हम 3 लाख के अंदर बेहतरीन माइलेज के साथ बेस्ट बाइक के बारे चर्चा करेंगे। यहाँ पर आपको सभी तरह के bike की जानकारियां मिलेगी , चाहे आप स्पोर्ट बाइक की तलाश में हों या क्रूज़र बाइक पसंद या फिर कम्यूटर बाइक लेना चाहते हों।
हम इन सभी बाइकों की विशेषता में माइलेज , परफॉर्मेंस और कीमत की चर्चा करेंगे ताकि आप अपने लिए इस बजट में सही बाइक का चुनाव कर सकें। आइये, देखते हैं इन सभी बाइकों के बारे में , आखिर कौन सी बाइक आपके बजट में और जरूरतों के हिसाब से सबसे बेहतरीन विकल्प बन सकती है।
1. Royal Enfield Guerrilla 450

सबसे पहले देखते हैं आपके लिए Best Bike Under 3 Lakh के अंदर में आने वाले Royal Enfield Guerrilla 450 बाइक के बारे में जो हाल ही में लांच हुआ है। इस बाइक के स्पेक्स में 452 cc लिक्विड कूल्ड Valves 4 वाली इंजन के साथ यह बाइक 39.47 bhp पावर और 40 Nm का टॉर्क पैदा करता है। जिससे यह बाइक 31.5 km प्रति लीटर माइलेज देने में सक्षम होती है। बाइक में 6 – स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ 11 लीटर वाली ईंधन टैंक मिलती है। इस बाइक का कर्ब वजन 185 kg का है और बाइक सीट 780 मिलीमीटर ऊँची मिलती है।
कीमत : Royal Enfield Guerrilla 450 बाइक कीमत देखें तो कम्पनी ने इस बाइक तीन वेरिएंट इंडियन मार्केट में पेश किया है। जिसमे से पहली एनालॉग वेरिएंट की कीमत ₹ 2,39,000 पर आती है , वहीं इसकी दूसरी वेरिएंट डैश की कीमत ₹ 2,49,000 रूपये है जबकि इसकी टॉप वेरिएंट फ़्लैश ₹ 2,54,000 रूपये पर आती है। बाइक की दी गयी कीमत एक्स – शोरूम है।
Guerrilla 450 Key Highlights
Specification | Details |
---|---|
Engine Capacity | 452 cc |
Mileage | 31.5 kmpl |
Transmission | 6 Speed Manual |
Kerb Weight | 185 kg |
Fuel Tank Capacity | 11 litres |
Seat Height | 780 mm |
Max Power | 39.47 bhp |
2. TVS Apache RTR 310

अगली बाइक TVS Apache RTR 310 नई बाइक है जिसे Best Bike Under 3 Lakh की लिस्ट में शामिल किया जाता है। इस बाइक फीचर्स विशेषता में देखें तो यह बाइक 312.12 cc BS6,4 Valves और लिक्विड कूल्ड इंजन के साथ यह बाइक 35.08 bhp पावर और 28.7 Nm टॉर्क विकसित करता है। जिससे यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में 30 km माइलेज देती है। साथ ही बाइक में 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स ट्रांसमिशन के साथ बाइक में 11 लीटर की फ्यूल टैंक मिलती है। बाइक में ड्यूल चैनल के साथ डिस्क ब्रेक्स मिलता है , जिससे बाइक बेहतर परफॉर्मेंस के साथ सबसे खास बनती है।
कीमत : इस बाइक की कीमत ₹ 2,86,346 रूपये से शुरू हो जाती है और टॉप वेरिएंट की कीमत ₹ 3,09,954 रूपये रखी गयी है। ये सभी औसत कीमत ऑन – रोड है। इस बजट में यह बाइक सपके लिए बेहतर बन सकती है।
Apache RTR 310 Key Highlights
Specification | Details |
---|---|
Engine Capacity | 312.12 cc |
Mileage (ARAI) | 30 kmpl |
Transmission | 6 Speed Manual |
Kerb Weight | 169 kg |
Fuel Tank Capacity | 11 litres |
Seat Height | 800 mm |
Max Power | 35.08 bhp |
3. Ultraviolette F77 Mach 2

Best Bike Under 3 Lakh के बजट में अगली बाइक Ultraviolette F77 Mach 2 बाइक है। यह एक इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक है ,जिसके दो वेरिएंट उपलब्ध है। अल्ट्रावॉयलेट एफ 77 मैक 2 बाइक में फ़्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक के साथ एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग के साथ आती है।
हाल ही में लांच किये गए अल्ट्रावॉयलेट एफ 77 मैक 2 बाइक दो वेरिएंट में उपलब्ध है – स्टैण्डर्ड और रिकोन। इसके कई रंग देखने को मिल जाते हैं , जैसे -लाइटिंग ब्लू , एस्टेरॉयड ग्रे , टर्बो रेड , आफ्टरबर्नर येल्लो , स्टील्थ ग्रे , कॉस्मिक ब्लैक , प्लाज़्मा रेड , सुपरसोनिक सिल्वर और स्टेलर व्हाइट आदि।
F77 मैक 2 के फीचर्स स्पेक्स में देखें तो 7.1 kWh की शक्तिशाली बैटरी पैक के साथ यह बाइक 27 kW की पावर के साथ 90 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। मैक 2 में 30 kW का मोटर लगी हुवी है। जिससे यह बाइक 155 km प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ एक बार चार्ज करने पर 211 km रेंज देती है। जबकि इसके दूसरी वेरिएंट रेकॉन में 10.3 kWh की यूनिट लगी हुवी है जो 323 km रेंज देती है।
अगर इसके कीमत की बात करें तो F77 मैक 2 स्टैंडर्ड की कीमत ₹2,99,000 रूपये से शुरू होती है। वहीं इसके दूसरे वेरिएंट मैक 2 रेकॉन की कीमत ₹3,99,000 रूपये है। यहाँ बताई गयी F77 Mach 2 की कीमतें औसत एक्स – शोरूम है।
F77 Mach Key Highlights
Specification | Details |
---|---|
Riding Range | 211 km |
Top Speed | 155 kmph |
Kerb Weight | 197 kg |
Seat Height | 800 mm |
Max Power | 27 kW |
Rear Brake Type | Disc |
4. Bajaj Freedom 125

अगली बाइक बजाज की फ्रीडम एक स्ट्रीट बाइक है जो केवल भारत की ही नहीं बल्कि दुनिया की पहली CNG मोटरसाइकिल है। इस बाइक में पेट्रोल टैंक भी दिया जाता है जो इसकी रेंज को बढ़ाता है साथ ही किफायती यात्रा में क्रांति लाने के लिए तैयार होता है। बाइक को तीन वेरिएंट में लांच किया गया है।
इंडियन मार्केट में बजाजा फ्रीडम बाइक के दो वेरिएंट और सात रंग विकल्प उपलब्ध है। इस बाइक में 125 सीसी बीएस 6 इंजन लगा हुवा है जो 9.3 bhp पावर के साथ 9.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक और रियर ड्रम ब्रेक के साथ बजाज फ्रीडम दोनों पहियों में कम्बाइन ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आती है। इस फ्रीडम बाइक का वजन 149 किलोग्राम है वहीं इसकी ईंधन टैंक क्षमता 2 लीटर है।
कीमत : बजाज फ्रीडम बाइक के वेरिएंट फ्रीडम ड्रम की कीमत 111038 रूपये से शुरू होती है। वहीं अन्य वेरिएंट फ्रीडम ड्रम एलईडी और फ्रीडम डिस्क एलईडी की कीमत 121840 रूपये और 127237 रूपये है। फ्रीडम की यह कीमत ऑन – रोड कीमत है।
अगर आप Best Bike Under 3 Lakh तलाश कर रहे हैं तो यह बाइक आपके लिए बेहतर विकल्प बन सकती है।
Bajaj Freedom 125 Key Highlights
Specification | Details |
---|---|
Engine Capacity | 125 cc |
Fuel Type | CNG |
Riding Range | 330 km: 2 kg CNG – 200 km, 2L petrol – 130 km |
Mileage | 85 kmpl |
Transmission | 5 Speed Manual |
Kerb Weight | 149 kg |
5. KTM 250 Adventure

आगे बात करते हैं Best Bike Under 3 Lakh में शामिल KTM 250 Adventure बाइक के बारे में। इस एडवेंचर बाइक के दो वेरिएंट और दो रंग विकल्प देखने को मिलता है। केटीएम 250 एडवेंचर बाइक फीचर्स स्पेक्स की बात करें तो यह बाइक में 248.76cc का BS6 इंजन लगा है जो 29.63 bhp पावर और 24 Nm का टॉर्क विकसित करता है। इस पावर के साथ यह बाइक 31 kmpl माइलेज और 140 kmph की टॉप स्पीड से चलती है। फ़्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक और KTM 250 Adventure एंटी – लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आता है। इस बाइक का वजन 177 kg है और इसकी फ्यूल टैंक क्षमता 14.5 लीटर है।
रही बात इसके कीमत की तो बता दे की बाइक के 250 Adventure लो सीट वेरिएंट की कीमत 280956 रूपये से शुरू होती है। दूसरी वेरिएंट 250 एडवेंचर स्टैंडर्ड की कीमत 283687 रूपये है। KTM 250 एडवेंचर की दी गयी कीमत ऑन – रोड कीमत है।
KTM 250 Adventure Key Highlights
Specification | Details |
---|---|
Engine Capacity | 248.76 cc |
Mileage | 31 kmpl |
Transmission | 6 Speed Manual |
Kerb Weight | 177 kg |
Fuel Tank Capacity | 14.5 litres |
Seat Height | 834 mm |
Max Power | 29.63 bhp |
6. Royal Enfield Himalayan 450

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 एक एडवेंचर मोटरसाइकिल है। यह 4 वेरिएंट और 5 रंग विकल्प उपलब्ध है। यह बाइक पूरी तरह से एलईडी रौशनी , नई बॉडीवर्क और यूँ कहा जाए की कुल मिलकर ऑफ – रोडिंग के साथ – साथ टूरिंग के लिए बेहतरीन सेटअप के साथ आती है।
रॉयल एनफील्ड 450 एडवेंचर बाइक में 452cc BS6 लिक्विड कूल्ड एक सिलिंडर वाली इंजन लगा हुआ है। जिससे यह बाइक 39.47 bhp पावर और 40 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इस पावर के साथ यह बाइक 30 kmpl माइलेज देने में सक्षम होता है। फ़्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक के साथ यह बाइक एंटी – लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आती है। इसके अलावा बाइक में 17 लीटर वाली ईंधन टैंक मिलता है। बाइक का वजन 196 किलोग्राम का है।
कीमत : बात करते हैं रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 बाइक कीमत की तो वेरिएंट हिमालयन 450 बेस की कीमत ₹ 3,31,560 रूपये से शुरू होती है। वहीं अन्य वेरिएंट की हिमालयन 450 पास की कीमत ₹ 3,35,100 रूपये और हिमालयन समिट वेरिएंट की कीमत ₹ 3,39,620 रूपये जबकि इसके हिमालयन 450 हनले वेरिएंट की कीमत ₹ 3,45,330 रूपये है। यह सभी दी गई कीमत ऑन – रोड कीमत है।
Himalayan 450 एडवेंचर बाइक बेहतरीन माइलेज के साथ Best Bike Under 3 Lakh के बजट में सबसे आदर्श विकल्प बनती है।
Himalayan 450 Key Highlights
Specification | Details |
---|---|
Engine Capacity | 452 cc |
Max Power | 39.47 bhp |
Max Torque | 40 Nm |
Mileage | 30 kmpl |
Transmission | 6 Speed Manual |
Kerb Weight | 196 kg |
Fuel Tank Capacity | 17 litres |
Seat Height | 825 mm |
7. Yamaha R15 V4

अगली बाइक यामाहा R15 V4 एक स्पोर्ट बाइक है जिसके चार वेरिएंट और 6 रंग भारतीय मार्केट में उपलब्ध है। R15 V4 बाइक में 155cc BS6 लिक्विड कूल्ड इंजन लगा है जो 18.1 bhp पावर और 14.2 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है ,इस पावर के साथ यामाहा की ये बाइक एक लीटर पेट्रोल में 51.4 km माइलेज देता है साथ ही बाइक में 140 kmph की टॉप स्पीड मिलती है। यह बाइक फ़्रंट और रियर दोनों डिस्क ब्रेक के साथ , यामाहा R15 V4 एंटी – लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आता है। इस R15 V4 बाइक का वजन 141 किलोग्राम है और इसकी ईंधन टैंक क्षमता 11 लीटर की है।
रही बात Yamaha R15 V4 के कीमत की तो इसके 4 वेरिएंट में R15 V4 रेसिंग ब्लू – इंटेंसिटी व्हाइट – विविड मैजेंटा मेटालिक की कीमत ₹ 2,19,391 रूपये से शुरू होती है। इसके अन्य वेरिएंट R15 V4 एम की कीमत ₹ 2,29,585 रूपये जबकि R15 V4 मेटालिक रेड की कीमत ₹ 2,29,970 रूपये और R15 V4 डार्क नाइट वेरिएंट कीमत ₹ 2,31,155 रूपये है। सभी वेरियेंट की दी गई कीमत ऑन – रोड कीमत है।
Yamaha R15 V4 Key Highlights
Specification | Details |
---|---|
Engine Capacity | 155 cc |
Max Power | 18.1 bhp |
Mileage (ARAI) | 51.4 kmpl |
Transmission | 6 Speed Manual |
Kerb Weight | 141 kg |
Fuel Tank Capacity | 11 litres |
Seat Height | 815 mm |
8. Royal Enfield Classic 350

अगली बाइक Best Bike Under 3 Lakh के लिस्ट में शामिल Royal Enfield Classic 350 बाइक के बारे में देखें तो यह एक क्रूज़र बाइक है जिसके 5 वेरिएंट और 7 रंग उपलब्ध है। हाल ही में लांच किया गया रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक को नए रंगों और फीचर्स को उपडेट करके मार्केट में पेश किया गया है। अगर आप 3 लाख के बजट में बेस्ट बाइक लेना चाहते हैं तो यह विकल्प भी आपके लिए सबसे खास बन सकती है।
इस बाइक में 349cc BS6 इंजन मिलता है जो 20.2 bhp पावर और 27 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इस पावर के साथ एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक 35 kmpl माइलेज देता है। फ़्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक के साथ रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 एंटी – लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आती है। इस क्लासिक 350 बाइक का वजन 195 किलोग्राम है और 13 लीटर क्षमता वाली ईंधन टैंक मिलती है।
कीमत : बात करते हैं बाइक के कीमत की तो एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक के वेरिएंट 350 हेरिटेज की कीमत ₹ 2,29,085 रूपये से शुरू होती है। वहीं अन्य वेरिएंट में क्लासिक 350 हेरिटेज प्रीमियम , क्लासिक 350 सिग्नल , क्लासिक 350 डार्क और क्लासिक 350 क्रोम है जिसकी कीमत ₹ 2,34,035 रूपये , ₹ 2,47,236 रूपये , ₹ 2,57,137 रूपये और ₹ 2,62,638 रूपये है। दी गई एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक की कीमतें सभी ऑन – रोड कीमत हैं।
Royal Enfield Classic 350 Key Highlights
Specification | Details |
---|---|
Engine Capacity | 349 cc |
Max Power | 20.2 bhp |
Mileage | 35 kmpl |
Transmission | 5 Speed Manual |
Kerb Weight | 195 kg |
Fuel Tank Capacity | 13 litres |
Seat Height | 805 mm |
इस प्रकार आज के लेख में हमने Best Bike Under 3 lakh in India 2024 की लिस्ट देखा जिसमे सभी बाइकों का डिटेल्स दी गयी है। जिसमे सभी बाइक शानदार माइलेज के साथ इस बजट में सबसे खास बाइक्स हैं। इस बाइक के लिस्ट और डिटेल्स देखकर आप अपने लिए सबसे अच्छी बाइक का चुनाव कर सकते हैं। ऐसे ही और भी नई जानकारी के लिए bikehat.in से जुड़े रहें।
मैं Annu Kumari , मुझे बाइक से जुड़ी जानकारी रखना और लिखना बहुत पसंद है। Bikehat.in पर मैं प्रति दिन नई बाइक्स और इ – बाइक्स की नवीनतम जानकरी साझा करती हूँ। मैं अपनी रूचि और विशेषज्ञता के साथ पाठकों के लिए लेटेस्ट अपडेट लाती हूँ।