Harley-Davidson Bike : भारतीय मार्केट में लांच हो चूका है। दो पहिये निर्माता कंपनियों में हीरो मोटोकॉर्प की दिग्गज कम्पनी ने आख़िरकार अपने नई मॉडल हार्ले के तीन वेरिएंट मार्केट में उतारा है। इसके आने से पहले ही बाइक प्रेमियों ने इसकी चर्चा शुरू कर दी थी। हार्ले बाइक की मॉडल Harley-Davidson X 440 बाइक की बात हो रही है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो एक बार जरूर देखें। आखिर Harley-Davidson Bike ही क्यों आपको लेना चाहिए ? इसके 5 सबसे बड़े कारण में क्या क्या विशेताएं शामिल है।
1. इंजन पॉवर और परफॉर्मेंस
Harley-Davidson X 440 बाइक में भरी इंजन और मोटर पावर का इस्तेमाल किया गया है। जिससे की बाइकर को लॉन्ग राइडर एक्सपीरियंस का अनुभव मिल सके। बाइक की फाडू आवाज ही ऐसी है की दूर से आकर्षित करता है अपने जानदार आवाजों से। देखें इसके इंजन , माइलेज और टॉप स्पीड के बारे में।
इंजन और माइलेज
Harley-Davidson Bike X 440 मॉडल बाइक में 440 cc सिंगल सिलिंडर लिक्विड कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है। जो 6000 rpm पर 27.37 PS अधिकतम पावर और 4000 rpm पर 38 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें मिलने वाले इंजन पावर हार्ले बाइक को एक लीटर पेट्रोल में 30 – 35 किलोमीटर माइलेज देने में सक्षम होता है। साथ ही 135 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ राइडिंग रेंज 459 किलोमीटर का देता है। इसमें 13.5 लीटर का फ्यूल टैंक मिल जाता है।
विशेस्ताएं | विवरण |
---|---|
इंजन | 440 सीसी (1 सिलेंडर, एयर/ऑयल कूल्ड) |
अधिकतम पावर | 27 बीएचपी @ 6000 आरपीएम |
अधिकतम टॉर्क | 38 एनएम @ 4000 आरपीएम |
माइलेज | 35 किमी/लीटर |
राइडिंग रेंज | 459 किमी |
अधिकतम गति | 135 किमी/घंटा |
ट्रांसमिशन | 6 स्पीड मैनुअल |
इग्निशन | सीडीआई |
कूलिंग सिस्टम | एयर/ऑयल कूल्ड |
क्लच | असिस्ट और स्लिपर क्लच |
फ्यूल डिलीवरी सिस्टम | फ्यूल इंजेक्शन |
फ्यूल टैंक क्षमता | 13.5 लीटर |
रिज़र्व फ्यूल क्षमता | 2.7 लीटर |
2.हार्ले – डैविडसन बाइक के फीचर्स

Harley-Davidson Bike के स्पेसिफिकेशन में कुछ बदलाव किया गया है जिसमे मॉडर्न फीचर्स को शामिल किया किये गए हैं जिसमें 3.5 इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ,एलईडी लाइट सिस्टम , डिजिटल मीटर, प्रोजेक्टर हेड लाइट , टेल लाइट ,टर्न सिग्नल लैंप और मोबाइल एप्प शामिल किया गया है। ब्लूटूथ , वाई -फाई कनेक्टिविटी सिस्टम , नेविगेशन सिस्टम , कॉल SMS अलर्ट के साथ मोबाइल चार्ज के लिए यूएसबी चार्जिंग पोर्ट मिलता है। Harley-Davidson X 440 के खास फीचर्स में म्यूजिक कण्ट्रोल , घड़ी , स्प्लिट सीट , गियर इंडिकेटर , एबीएस अलर्ट ,स्विचेबल एबीएस , इंटरनेट कनेक्टिविटी भी शामिल है।
स्पेसिफिकेशन | डिटेल्स |
---|---|
एबीएस | ड्यूल चैनल |
स्विचेबल एबीएस | हां |
डीआरएलएस | हां |
मोबाइल कनेक्टिविटी | ब्लूटूथ, वाई-फाई |
नेविगेशन | हां |
सर्विस ड्यू इंडिकेटर | हां |
एलईडी टेल लाइट | हां |
स्पीडोमीटर | डिजिटल |
ओडोमीटर | डिजिटल |
ट्रिपमीटर | डिजिटल |
कॉल और मैसेजिंग | हां |
नेविगेशन असिस्ट | हां |
इंस्ट्रूमेंट कंसोल | डिजिटल |
यूएसबी चार्जिंग पोर्ट | हां |
म्यूजिक कंट्रोल | हां |
अतिरिक्त विशेषताएं | गियर इंडिकेटर, एबीएस अलर्ट, न्यूट्रल पोजीशन इंडिकेटर |
सीट प्रकार | स्प्लिट |
घड़ी | हां |
पैसेंजर फुटरेस्ट | हां |
इंटरनेट कनेक्टिविटी | हां |
ड्यू इंडिकेटर | हां |
इंजन किल स्विच | हां |
डिस्प्ले | 3.5 इंच, टीएफटी |
हेडलाइट | एलईडी |
टेललाइट | एलईडी |
टर्न सिग्नल लैंप | एलईडी |
प्रोजेक्टर हेडलाइट्स | हां |
लो ऑयल इंडिकेटर | हां |
लो फ्यूल इंडिकेटर | हां |
3.पहिये और ब्रेकिंग सिस्टम
Harley-Davidson X 440 बाइक में फ़्रंट सस्पेंशन KYB USD 43 mm ड्यूल फोर्क , और रियर सस्पेंशन गैस फिल्ड ट्विन शॉक्स , 7 स्टेप प्रीलोड अडजस्टेबल के साथ आता है। ड्यूल चैनल एबीएस ब्रेकिंग सिस्टम के साथ , ट्यूबलेस टायर मिलता है। फ़्रंट टायर साइज 18 इंच और रियर टायर साइज 17 इंच के साथ आता है। आगे और पीछे दोनों पहिये में डिस्क ब्रेक मिलता है।
विशेषता | विवरण |
---|---|
फ्रंट सस्पेंशन | KYB यूएसडी 43mm ड्यूल कार्ट्रिज फोर्क्स |
रियर सस्पेंशन | गैस भरे हुए ट्विन शॉक्स, 7-स्टेप प्रीलोड एडजस्टेबल |
फ्रंट ब्रेक्स | डिस्क |
रियर ब्रेक्स | डिस्क |
एबीएस | ड्यूल चैनल |
टायर | ट्यूबलेस |
फ्रंट टायर साइज | 18 इंच |
रियर टायर साइज | 17 इंच |
4 कीमत और ईएमआई प्लान
भारतीय मार्केट में इस बाइक की शुरुवाती कीमत ₹2.40 लाख तय की गयी है, जो एक्स – शोरूम कीमत है। इसके तीन वेरिएंट मिल जायगा जिसका कीमत अलग अलग है। यदि आपका बजट से कीमत अधिक हो रहा हो तो इसे ईएमआई प्लान से ले सकते हैं।Harley-Davidson Bike वेरिएंट की कीमत और ईएमआई प्लान देखें :
Model | On-Road Price | Total Loan Amount | Payable Amount | You’ll Pay Extra | Down Payment | EMI per Month |
---|---|---|---|---|---|---|
Harley Davidson X440 Denim | ₹2,80,256 | ₹2,52,256 | ₹2,76,264 | ₹24,008 | ₹28,000 | ₹7,674 |
Harley Davidson X440 Vivid | ₹3,02,170 | ₹2,72,170 | ₹2,98,080 | ₹25,910 | ₹30,000 | ₹8,280 |
Harley Davidson X440 S | ₹3,33,851 | ₹3,00,851 | ₹3,29,472 | ₹28,621 | ₹33,000 | ₹9,152 |
5.हार्ले – डैविडसन X 440 का मुकाबला
हालाँकि Harley-Davidson Bike X 440 का मुकाबला आसान नहीं होगा। क्यूंकि आज के समय में उपलब्ध ट्रंफ स्पीड 400 और बेनेली इम्पेरियल 400 जैसे बाइक से होने वाला है। मार्केट लीडर रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 जैसे बाइक को टक्कर देना है जो की आसान नहीं है। लेकिन ये बाइक भी किसी से पीछे नहीं है , जावा 42 बोबर और QJ मोटर SRC 500 जैसे हेवी बाइक से भी मुकाबला होना है।
सारांश
आज के इस लेख में हमने Harley-Davidson Bike X 440 के बारे में देखा जिससे की आपके लिए बेस्ट विकल्प बन सकती है। अगर आपको बाइक की जानकारी अच्छी लगी हो तो जरूर कम्मेंट करें। ऐसे ही ऑटोमोबाइल से सम्बंधित जानकारी के लिए bikehat.in को जरूर फॉलो करें।
इसे भी देखें :
Triumph Speed 400 : मार्केट में मचा रहा धमाल देखें इसके खास विशेताएं और कीमत कितनी है !
मैं Annu Kumari , मुझे बाइक से जुड़ी जानकारी रखना और लिखना बहुत पसंद है। Bikehat.in पर मैं प्रति दिन नई बाइक्स और इ – बाइक्स की नवीनतम जानकरी साझा करती हूँ। मैं अपनी रूचि और विशेषज्ञता के साथ पाठकों के लिए लेटेस्ट अपडेट लाती हूँ।