Hero Glamour Xtec 2024 : हीरो ग्लैमर एक्सटेक एक कम्यूटर बाइक है जिसके कम्पनी ने 2 वेरिएंट और 4 रंगों में पेश किया है। हीरो के तरफ से आने वाली इस बाइक में कम्पनी ने दिवाली ऑफर के तहत पुरे ₹ 5000 रूपये की कैश डिस्काउंट दे रही है। अगर आप 125 सीसी में कोइ नई बाइक लेने की प्लानिंग में हैं तो इस दिवाली के ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। Hero Glamour Xtec बाइक बेहतरीन माइलेज परफॉर्मेंस के साथ किफायती दामों में शानदार फीचर्स स्पेसिफिकेशन से लैस , आपके लिए बेस्ट विकल्प शाबित हो सकती है।
बाइक लेने से पहले बाइक के सम्पूर्ण विशेषता के बारे में जान लें , तो चलिए देखते हैं इस बाइक में मिलने वाले सभी फीचर्स के बारे में विस्तार पूर्वक।
Hero Glamour Xtec माइलेज प्रदर्शन
हीरो की नई बाइक ग्लैमर एक्सटेक की परफॉर्मेंस की बात करें तो हीरो ग्लैमर का पांच-स्पीड 124.7 सीसी BS6 , एक सिलिंडर वाली इंजन का इस्तेमाल करती है। जिससे यह बाइक 10.7bhp की अधिकतम पावर और 10.6Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। बाइक में मिलने वाला मजबूत इंजन पावर से यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में 54.5 km माइलेज देने में सक्षम होता हो। साथ ही बाइक में 545 km राइडिंग रेंज के साथ 95 km प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलती है।
बाइक में पांच स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स ट्रांसमिशन के साथ आने वाला इस बाइक में फ्रंट और रियर दोनों ड्रम ब्रेक के साथ, हीरो ग्लैमर एक्सटेक दोनों पहियों के संयुक्त ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आता है। इस ग्लैमर एक्सटेक बाइक का वजन 122 किलोग्राम का है और इसकी फ्यूल टैंक क्षमता 10 लीटर वाली मिलती है।

बाइक के सस्पेंशन में आगे टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे हाइड्रोलिक शॉक सस्पेंशन दिया जाता है। बाइक के ब्रेकिंग पावर दोनों 18-18 इंच के अलॉय व्हील्स पर 130 मिमी ड्रम ब्रेक दिया जाता है जबकि 240 मिमी डिस्क ब्रेक एक विकल्प के रूप में उपलब्ध है। साथ ही बाइक में IBS ब्रेकिंग सिस्टम भी दिया जाता है।
Specification | Details |
---|---|
Engine Capacity | 124.7 cc |
Max Power | 10.72 bhp @ 7500 rpm |
Max Torque | 10.6 Nm @ 6000 rpm |
Mileage | 54.5 kmpl |
Riding Range | 545 km |
Top Speed | 95 kmph |
Transmission | 5 Speed Manual |
Kerb Weight | 122 kg |
Fuel Tank Capacity | 10 litres |
Seat Height | 798 mm |
Front Suspension | Dia. 30 Telescopic Front Forks |
Rear Suspension | 5 step Adjustable Hydraulic Shock Absorbers |
Braking System | IBS |
Front Brake Type | Drum |
Rear Brake Type | Drum |
Hero Glamour Xtec फीचर्स स्पेक्स
बाइक के फीचर्स स्पेक्स देखा जाए तो पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। बाइक में गियर इंडिकेटर के साथ सर्विस रिमाइंडर और घड़ी जैसी सुविधाएँ भी मिलती है। मॉडर्न फीचर्स के तौर पर बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और स्मार्ट फ़ोन कनेक्टिविटी सिस्टम भी दिया जाता है , जिससे की राइडर्स कॉल और एसएमएस अलर्ट तक पहुँच सकेगा।
बाइक में मोबाइल फ़ोन चार्ज करने के लिए यूएसबी पोर्ट भी दिया जाता है जिससे यह बाइक और भी अधिक किफायती बनती है। इसके अलावा बाइक में बेहतर रौशनी के लिए हेड , टेल और पास लाइट्स के लिए एलईडी लाइटिंग सिस्टम से सुसज्जित किया है। कई सारे शानदार फीचर्स से लैस होने के कारन यह New Hero Glamour Xtec 2024 बाइक और भी अधिक लोकप्रिय बनती है।

Hero Glamour Xtec कीमत
रही बात बाइक के कीमत की तो कम्पनी ने हीरो ग्लैमर एक्सटेक 2024 के वेरिएंट – ग्लैमर एक्सटेक ड्रम अलॉय की कीमत ₹ 87,998 रुपये से शुरू होती है। जबकि इसकी दूसरी वेरिएंट ग्लैमर एक्सटेक डिस्क अलॉय ₹ 92,598 रूपये की कीमत पर आती है। बाइक की यह दी गयी कीमत एक्स – शोरूम कीमत है। इस बजट में यह बाइक सबसे खास होने वाला है।
Hero Glamour Xtec कलर ऑप्शन
कम्पनी ने इस बाइक के 4 खास रंग विकल्प में पेश किया है। जैसे मेटैलिक नेक्सस ब्लू , ग्रे ब्लू स्ट्रिप , ब्लैक और कैंडी ब्लेज़िंग रेड आदि कलर शामिल है।
Read More :
- Honda Shine 100 : 65 kmpl दमदार माइलेज के साथ लांच हुई होंडा की ये तगड़ी बाइक ,जाने कीमत और फीचर्स
- ₹ 2,05,185 में लांच हुवा Bajaj Pulsar RS 200 बाइक , दमदार माइलेज और शानदार फीचर्स के साथ !
- Bajaj Pulsar 220F 2024 Bike Price : मिलता है दमदार माइलेज के साथ शानदार फीचर्स देखें पूरी डिटेल्स !
मैं Annu Kumari , मुझे बाइक से जुड़ी जानकारी रखना और लिखना बहुत पसंद है। Bikehat.in पर मैं प्रति दिन नई बाइक्स और इ – बाइक्स की नवीनतम जानकरी साझा करती हूँ। मैं अपनी रूचि और विशेषज्ञता के साथ पाठकों के लिए लेटेस्ट अपडेट लाती हूँ।