Honda NX200 : हाल ही में कम्पनी ने अपने NX200 नई मॉडल बाइक को लॉन्च किया है ,होंडा NX200 एक स्ट्रीट बाइक है जो केवल 1 वेरिएंट में उपलब्ध है। यदि आप 200 सीसी सेगमेंट में कोई नई बाइक खरीदना चाहते हैं तो यह होंडा की नई बाइक एक बेहतर माइलेज परफॉर्मेंस के साथ उचित कीमत में उपलब्ध है , जो आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। यह डबल डिस्क ब्रेक्स के साथ शानदार फीचर्स से लैस है , जिसे लेने से पहले आइये देखते हैं इसमें मिलने वाले सभी विशेषताओं के बारे में विस्तार पूर्वक।
Honda NX200 का परफॉर्मेंस
Honda ने इस NX200 नई मॉडल में OBD-2B, 184.4cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल करती है ,जो 17PS का पावर और 15Nm का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है, और इस बाइक को स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इस शक्तिशाली इंजन के साथ यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में हमें लगभग 40 kmpl माइलेज प्रदान करता है।

Honda NX200 की पहिये और ब्रेक्स
होंडा NX200 बाइक में सुनहरे रंग का इनवर्टेड फोर्क और मोनोशॉक सस्पेंशन सेटअप मिलता है तथा इसमें 17 इंच के एलॉय व्हील लगे हैं, जिनमें 110 सेक्शन का आगे टायर और 140 सेक्शन का पिछला ट्यूबलेस टायर लगा है, जो सड़क के लिए उपयुक्त है साथ ही ये हल्के ऑफ-रोड पर भी अच्छा प्रदर्शन कर सकता है।
Honda NX200 के सीट की ऊंचाई और ग्राउंड क्लीयरेंस
होंडा NX200 की सीट की ऊंचाई 810mm है, जो एंट्री-लेवल एडवेंचर बाइक के लिए काफी सुविधाजनक है। बाइक में 167mm का ग्राउंड क्लीयरेंस भी दिया गया है और यह भारतीय सड़कों पर राइडिंग के अनुभव को और अधिक आसान और रोमांचक बनाता है।

Honda NX200 के सेफ्टी फीचर
Honda NX200 नई मॉडल बाइक में सेफ्टी फीचर्स के तौर पर आगे की तरफ 276mm डिस्क और पीछे की तरफ 220mm डिस्क ब्रेक दिया जाता है, साथ ही इसमें डुअल चैनल ABS भी शामिल है। बाइक में स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच और ट्रैक्शन-कंट्रोल जैसे राइडिंग एड भी स्टैण्डर्ड में दिए गए हैं, जो सुरक्षा को बढ़ाने में मदद करते हैं।
Honda NX200 की फीचर्स स्पेक्स
होंडा की इस NX200 बाइक में ऑल-एलईडी लाइटिंग सेटअप दिया जाता है, जिसमें एलईडी इंडिकेटर और एक्स-शेप्ड टेल-लैंप शामिल है। बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 4.2-इंच TFT डिस्प्ले और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और एसएमएस अलर्ट और USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएँ भी शामिल है।
Honda NX200 के स्पेसिफिकेशन डिटेल्स

विशेषता | विवरण |
---|---|
इंजन | 184.4 cc |
माइलेज | 40 kmpl |
पावर | 16.99 PS |
टॉर्क | 15.7 Nm |
ब्रेक्स | डबल डिस्क |
टायर प्रकार | ट्यूबलेस |
एबीएस | डुअल चैनल |
Honda NX200 की कीमत क्या है?
Honda NX200 के केवल एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है और इसकी ऑन -रोड कीमत ₹ 1,94,432 रूपये है जिसमे बाइक की एक्स – शोरूम प्राइस ₹ 1,68,000 रूपये , आरटीओ के ₹ 14,940 रूपये और इन्सुरेंस के ₹ 11,492 रूपये जोड़े गए हैं। यह कीमत आपके शहर और उसमे शामिल अन्य कीमतों पर निर्भर करता है , जो कम ज्यादा हो सकता है।

Honda NX200 के कौन से रंग विकल्प उपलब्ध हैं?
मार्केट में इस होंडा NX200 नई के तीन खास रंग विकल्प उपलब्ध है जिसमे एथलेटिक ब्लू मेटैलिक, रेडिएंट रेड मेटैलिक और पर्ल इग्नियस ब्लैक रंग शामिल है।
यह भी देखें :
- Bajaj Dominar 250 लॉन्च : 1.84 लाख की बाइक में एक से एक गजब फीचर्स
- होंडा ने 55 kmpl माइलेज के साथ सस्ते कीमत में Launch किया ; Honda Shine 125 बाइक
- Yamaha MT 15 V2.0 MotoGP एडिशन धाकड़ बाइक खरीदने की 8 खासियतें क्या – क्या हैं ?
मैं Annu Kumari , मुझे बाइक से जुड़ी जानकारी रखना और लिखना बहुत पसंद है। Bikehat.in पर मैं प्रति दिन नई बाइक्स और इ – बाइक्स की नवीनतम जानकरी साझा करती हूँ। मैं अपनी रूचि और विशेषज्ञता के साथ पाठकों के लिए लेटेस्ट अपडेट लाती हूँ।