Kawasaki Z900 New भारत में सबसे ज़्यादा बिकने वाली इनलाइन फोर-सिलेंडर बाइक में से एक है। यह युवाओं और बाइक लवर के बीच सबसे लोकप्रिय है। यह 948cc की तगड़ा इंजन के साथ आती है , यह न केवल परफॉर्मेंस में शानदार है बल्कि इसमें कई आधुनिक फीचर्स से लैस युवा स्टाइल में सबसे दमदार बाइक है। अगर आप भी लॉन्ग ड्राइव के शौकीन हैं तो इस Kawasaki Z900 पर गौर करें , तो चलिए देखते हैं इसकी स्पेसिफिकेशन के बारे में पुरे विस्तार से।
Kawasaki Z900 New इंजन
कावासाकी Z900 में 948cc, पॉवरफुल इनलाइन-फोर-सिलिंडर इंजन लगा है जो 125PS अधिकतम पावर और 98. 6Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसमें स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स है। जिससे यह बाइक हमे 18 किमी प्रति लीटर माइलेज और 195 किमी प्रति घंटा टॉप स्पीड प्रदान करता है। इसमें 17 लीटर वाली ईंधन टैंक मिलता है जो लगभग 306 किमी रेंज प्रदान करने में सक्षम होता है और बाइक का कर्ब वजन 212 है।

Kawasaki Z900 New Specification
विशेषता | विवरण |
---|---|
इंजन क्षमता | 948 सीसी |
अधिकतम पावर | 123.64 बीएचपी @ 9500 आरपीएम |
अधिकतम टॉर्क | 98.6 एनएम @ 7700 आरपीएम |
माइलेज (यूज़र रिपोर्टेड) | 18 किमी/लीटर |
राइडिंग रेंज | 306 किमी |
अधिकतम गति | 195 किमी/घंटा |
राइडिंग मोड्स | स्पोर्ट, रोड, रेन और राइडर |
गियरबॉक्स | 6-स्पीड मैनुअल |
कर्ब वज़न | 212 किग्रा |
ईंधन टैंक क्षमता | 17 लीटर |
सीट की ऊँचाई | 820 मिमी |
ब्रेकिंग सिस्टम | ड्यूल-चैनल ABS |
ब्रेक का प्रकार | डिस्क |

Kawasaki Z900 New की खूबियाँ
इस मोटरसाइकिल के मोटर को स्टील ट्रेलिस फ्रेम में रखा गया है, जो 41 मिमी यूएसडी फोर्क और एक मोनोशॉक (दोनों एडजस्टेबल) पर लगा है। ब्रेकिंग क्षमता के लिए, Z900 में आगे की तरफ़ दो 300 मिमी पेटल डिस्क और पीछे की तरफ़ एक 250 मिमी पेटल डिस्क है। इसकी सीट की ऊँचाई 820 मिमी है, जो इसे कुछ हद तक आरामदायक बनाती है।
Kawasaki Z900 New की फीचर्स विशेषताएँ
बात करते हैं इस kawasaki z900 new में मिलने वाले फीचर्स स्पेक्स में एलईडी हेडलाइट और स्मार्टफ़ोन कनेक्टिविटी के साथ एक TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल शामिल है। इसमें चार राइडिंग मोड (Sport, Road, Rain and Rider), तीन-स्तरीय ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और दो पावर मोड जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स भी शामिल हैं।

Kawasaki Z900 New की कीमत
कावासाकी Z900 की कीमत की बात करते हैं तो अभी के समय में इसकी कीमत 9,38,000 रुपये (एक्स-शोरूम इंडिया) है। जिसकी डिटेल्स यहाँ देख सकते हैं :
- एक्स-शोरूम प्राइस: ₹ 9,38,000
- आरटीओ (रजिस्ट्रेशन प्राइस): ₹ 81,620
- इन्सुरेंस: ₹ 40,140
- लॉजिस्टिक प्राइस: ₹ 20,000
- कुल ऑन-रोड प्राइस: ₹ 10,79,760

Kawasaki Z900 के उपलब्ध रंग विकल्प
भारतीय मार्केट में इस बाइक के दो रंग विकल्प उपलब्ध है जिसमे मेटैलिक स्पार्क ब्लैक/मेटालिक मैट डार्क ग्रे और एबोनी/मेटालिक मैट ग्रैफ़ीन स्टील ग्रे शामिल है।
Kawasaki Z900 New का मुकाबला
भारत में इस Kawasaki Z900 New का मुकाबला ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल आर, बीएमडब्ल्यू एफ 900 आर और डुकाटी मॉन्स्टर जैसी तगड़ा मोटरसाइकिल से है।
यह भी पढ़ें ;
- Harley Davidson Sportster S:1252 cc इंजन और 194 kmph टॉप स्पीड के साथ देखिये कीमत !
- भारत में Jawa 350 Legacy Edition लॉन्च : जानिए स्पेशल एडिशन में क्या है खास !
मैं Annu Kumari , मुझे बाइक से जुड़ी जानकारी रखना और लिखना बहुत पसंद है। Bikehat.in पर मैं प्रति दिन नई बाइक्स और इ – बाइक्स की नवीनतम जानकरी साझा करती हूँ। मैं अपनी रूचि और विशेषज्ञता के साथ पाठकों के लिए लेटेस्ट अपडेट लाती हूँ।