New 2024 Yamaha Aerox 155 S Variant: यामाहा की दिग्गज कंपनी नई स्कूटी Yamaha Aerox 155 S मॉडल को लांच कर दिया है। अगर आप स्पोर्ट बाइक के शौकीन हैं तो अब स्कूटी में भी स्पोर्ट रेसिंग का फील ले सकते हैं। यामाहा ऐरॉक्स के टॉप वेरिएंट Yamaha Aerox 155 S मॉडल में स्मार्ट की का इस्तेमाल किया गया है जो यामाहा ऐरॉक्स में स्टैंडर्ड के तौर पर मिल रहा है।
स्मार्ट की की सहायता से राइडर्स दूर से ही को ब्लींकर्स या बज़र साउंड साउंड निकल कर तलाश कर सकता है। अगर आप स्पोर्टी लुक में स्कूटी पसंद है तो आप यामाहा की नई स्कूटी के बारे देख सकते हैं जिसमे मिलते है स्पेशल फीचर्स के साथ दमदार माइलेज और खास कलर कॉम्बिनेशंस। आइये देखते हैं इसके शानदार फीचर्स के बारे में विस्तार पूर्वक।
Also Read :
Yamaha Aerox 155 S Variant Price
Yamaha Aerox 155 S Variant की प्राइस की बात करे तो भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹1.48 लाख रूपये तय की गयी है। हालाँकि यह स्कूटी के तीन वेरिएंट आपको मिल जायेंगे जिसकी कीमत अलग अलग है। Yamaha Aerox 155 STD मॉडल की कीमत ₹1.48 लाख रूपये है जबकि दूसरी वेरिएंट MotoGP Adition की कीमत ₹1.49 लाख रूपये में मिलती है। रही बात इसके टॉप वेरिएंट Yamaha Aerox 155 S की तो इसकी कीमत MotoGP Adition की कीमत से ₹2000 रूपये महँगी पड़ती है। यानि Yamaha Aerox 155 S Variant की कीमत ₹1.51 लाख रूपये है।
Yamaha Aerox 155 S Variant Engine

155 cc लिक्विड कोल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है। जो 13.9 Nm मैक्स पिक पावर और 15 PS टॉर्क जेनरेट करता है। इसके आगे के पहिये में डिस्क ब्रेक और पीछे के पहिये में ड्रम ब्रेक दिया गया है। इसके ईंधन वहन क्षमता 5.5 लीटर का मिलता है। इसके अलावा फ़्रंट सस्पेंशन टेलेस्कोप फ्रॉक 26 mm और सिंगल चैनल एबीएस के साथ ट्यूबलेस टायर का इस्तेमाल किया गया है। इसके इंजन सिस्टम में कुछ बदलाव देखने को मिलता है , इसमें CVT गियरबॉक्स सिस्टम देखने को मिलता है जिससे की इसके परफॉर्मेंस को बेहतर बनाया जा सके।
विशेषता | विवरण |
---|---|
इंजन | 155 सीसी (लिक्विड कूल्ड) |
अधिकतम पावर | 15 पीएस @ 8000 आरपीएम |
अधिकतम टॉर्क | 13.9 एनएम @ 6500 आरपीएम |
फ्रंट ब्रेक | डिस्क |
रियर ब्रेक | ड्रम |
ईंधन क्षमता | 5.5 लीटर |
एबीएस | सिंगल चैनल |
फ्रंट सस्पेंशन | टेलीस्कोपिक फोर्क 26 मिमी |
रियर सस्पेंशन | यूनिट स्विंग |
टायर | ट्यूबलेस |
Yamaha Aerox 155 S Variant Mileage
Yamaha Aerox 155 स्पोर्ट स्कूटी के S मॉडल कुल 126 किलोग्राम वजन के साथ आती है। स्कूटी में इस्तेमाल किये गए शक्तिशाली इंजन 40 – 45 किलोमीटर का माइलेज देती है। इसके पावरफुल इंजन के बदलाव के कारण ये स्कूटी 111 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड देने में सक्षम होती है।
विशेषता | विवरण |
---|---|
माइलेज | 40 – 45 किमी प्रति लीटर |
अधिकतम गति | 111 किमी प्रति घंटा |
कुल वजन | 126 किग्रा |
Yamaha Aerox 155 S Variant Features

इसके फीचर्स में इंस्ट्रूमेंट कंसोल में सभी मीटर सिस्टम डिजिटल टाइप मिलता है। एलईडी हेड लाइट और टेल लाइट , टर्न सिग्नल और पास लाइट शामिल है। इसके अलावा ब्लूटूथ कनेक्टिविटी ,सट्टर लॉक ,डिजिटल घड़ी ,मोबाइल एप्लीकेशन और अंडर – सीट स्टोरेज भी शामिल है। इसके इस्पेशल फीचर्स में स्मार्ट की , पोजीशन लाइट ,वी – बेल्ट रेप्लेस्मेंट ट्रीप मीटर ,ऑटोमेटिक स्टार्ट एंड स्टॉप सिस्टम ,स्मार्ट मोटर जेनरेटर सिस्टम , साइड स्टैंड कट – ऑफ स्विच और मल्टी – फंक्शन की स्विच जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है। जो इस स्कूटी को आधुनिक और स्मार्ट बनाती है।
फीचर्स | डिटेल्स |
---|---|
इंस्ट्रूमेंट कंसोल | डिजिटल |
कनेक्टिविटी | ब्लूटूथ |
टेकोमीटर | डिजिटल |
ट्रिपमीटर | डिजिटल |
स्पीडोमीटर | डिजिटल |
शटर लॉक | हाँ |
घड़ी | डिजिटल |
अंडरसीट स्टोरेज | 24.5 लीटर |
फ्यूल सप्लाई | फ्यूल इंजेक्शन |
क्लच | ड्राई, सेंट्रीफ्यूगल ऑटोमैटिक |
इग्निशन | टीसीआई |
गियर बॉक्स | सीवीटी |
मोबाइल एप्लिकेशन | हाँ |
बाहरी फ्यूल फिलिंग | हाँ |
फ्यूल गेज | डिजिटल |
पास स्विच | हाँ |
ट्रैक्शन कंट्रोल | हाँ |
डिस्प्ले | हाँ |
स्टार्टिंग | केवल सेल्फ स्टार्ट |
हेडलाइट | एलईडी |
टेललाइट | एलईडी |
टर्न सिग्नल लैंप | एलईडी |
लो फ्यूल इंडिकेटर | हाँ |
यामाहा ऐरॉक्स के स्पेशल फीचर्स के डिटेल्स :
अतिरिक्त सुविधाएँ |
---|
स्मार्ट की |
पोजीशन लाइट |
वी-बेल्ट रिप्लेसमेंट ट्रिपमीटर |
ऑटोमैटिक स्टॉप & स्टार्ट सिस्टम |
स्मार्ट मोटर जनरेटर सिस्टम |
वीवीए (वेरिएबल वाल्व एक्ट्यूएशन) |
साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ स्विच |
मल्टी-फंक्शन मीटर यूनिट – फुली डिजिटल एंटी-ग्लेयर नेगेटिव LCD |
फ्यूल कंजम्पशन इंडिकेटर |
ऑयल चेंज ट्रिपमीटर |
स्मार्ट मोटर जनरेटर (SMG) सिस्टम |
मल्टी-फंक्शन की स्विच |
Yamaha Aerox 155 S Variant Colours
यामाहा स्कूटी के दो खास रंग विकल्प मार्केट में आपको मिल जायगा जिसमे रेसिंग ब्लू और सिल्वर रंग शामिल है।
निष्कर्ष
आज के इस लेख में हमे देखा Yamaha Aerox 155 S Variant के फुल स्पेसिफिकेशन जो एक स्पोर्ट स्कूटी है , जिसमे एडवांस फीचर्स के साथ इसकी स्पोर्टी लुक आकर्षित करता है। ऐसे ही और भी नई बाइक्स और नई स्कूटी के लेटेस्ट अपडेट के लिए bikehat.in से जुड़े रहें।
इसे भी देखें :
Triumph Daytona 660 New Bike Launch: मार्केट में आते ही मचा देगा बवाल , देखें कीमत और फीचर्स
आ गया फाईनल लांच डेट BSA Gold Star Bike का देखें इसके खास फीचर्स और कीमत
मैं Annu Kumari , मुझे बाइक से जुड़ी जानकारी रखना और लिखना बहुत पसंद है। Bikehat.in पर मैं प्रति दिन नई बाइक्स और इ – बाइक्स की नवीनतम जानकरी साझा करती हूँ। मैं अपनी रूचि और विशेषज्ञता के साथ पाठकों के लिए लेटेस्ट अपडेट लाती हूँ।