New Honda SP 160 2024 Bike : होंडा कम्पनी ने बेहतर माइलेज बाइक को हाल ही में इंडियन मार्केट टू व्हीलर सेगमेंट में लांच कर दिया है , अगर आप भी कोई ऐसे माइलेज नई बाइक की तलाश में हैं तो आपके लिए होंडा की आने वाली ये बाइक सबसे खास विकल्प बन सकती है। होंडा SP160 भारत में जापानी बाइक निर्माता कम्पनी की एक प्रीमियम कम्यूटर मोटरसाइकिल में से एक है। जो रेगुलर यूज़ के लिए सबसे खास होने वाली है , जिसमे शानदार फीचर्स मिलते हैं। अगर आप Honda SP 160 नई बाइक लेना चाहते हैं तो इस बाइक के बारे में जानना चाहिए। तो आइये देखते हैं होंडा की इस बाइक के बारे में विस्तार पूर्वक।
Honda SP 160 2024 Bike Mileage
अगर इस बाइक के माइलेज स्पेक्स की बात करें तो होंडा SP160 बाइक में कम्पनी ने 162.71 सीसी BS6 ,एक सिलिंडर वाली इंजन का इस्तेमाल करती है जिससे यह बाइक 13.27 bhp की पावर और 14.58 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इस इंजन पावर के साथ यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में 50 km माइलेज देने में सक्षम होती है। बाइक में 110 km प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलती है। साथ ही बाइक के फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक के साथ, होंडा SP160 एंटी-लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आता है।
इस SP160 बाइक का वजन 139 किलोग्राम का है और इसकी फ्यूल टैंक क्षमता 12 लीटर वाली मिलती है। इसके अलावा SP160 पर सस्पेंशन हार्डवेयर में आगे की तरफ टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे की ओर एक मोनोशॉक सस्पेंशन शामिल है। ब्रेकिंग सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए बाइक में 276 mm फ्रंट डिस्क और 130 mm रियर ड्रम द्वारा नियंत्रित किया जाता है, जबकि प्रीमियम संस्करण में 220 मिलीमीटर रियर डिस्क ब्रेक मिलता है। साथ ही बाइक में सिंगल-चैनल एबीएस की सुविधा मिलती है। वर्ष 2024 में आने वाली यह बाइक दमदार माइलेज के साथ शानदार फीचर्स वाली सबसे खास होने वाली है।
Specification | Details |
---|---|
Engine Capacity | 162.71 cc |
Max Power | 13.27 bhp @ 7500 rpm |
Max Torque | 14.58 Nm @ 5500 rpm |
Mileage | 50 kmpl |
Riding Range | 600 km |
Top Speed | 110 kmph |
Transmission | 5 Speed Manual |
Kerb Weight | 139 kg |
Fuel Tank Capacity | 12 litres |
Seat Height | 796 mm |

Honda SP 160 2024 Bike Features
अगर बात करें इस बाइक फीचर्स विशेषता की तो बाइक में पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी टेललाइट, इंजन स्टॉप स्विच और एक हज़ार्ड स्विच शामिल है। साथ ही बाइक के इंस्ट्रूमेंट कंसोल में स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, ट्रिप मीटर, गियर पोजिशन इंडिकेटर, साइड स्टैंड इंडिकेटर, फ्यूल लेवल रीडआउट के साथ औसत ईंधन खपत और घड़ी जैसी सुविधा दी जाती है। सुरक्षा सुविधाओं में सिंगल-चैनल एबीएस और साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ फ़ंक्शन भी शामिल हैं। इसके अलावा बाइक में बेहतरीन रौशनी के लिए एलईडी लाइट्स मिलती है।
Honda SP 160 2024 Bike Price
रही बात बाइक के कीमत के तो कम्पनी ने इस बाइक के इंडियन मार्केट में 2 वेरिएंट और 6 रंगों में पेश किया है। होंडा SP160 के वेरिएंट SP160 सिंगल डिस्क की कीमत ₹ 1,17,950 रुपये से शुरू होती है। वहीं दूसरे वैरिएंट – SP160 डबल डिस्क की कीमत ₹ 1,22,350 रूपये पर आती है। बाइक की दी गई कीमत एक्स – शोरूम कीमत है।
Honda SP 160 2024 Bike Colour Option
भारतीय मार्केट में होंडा के इस प्रीमियम कम्यूटर बाइक के छह रंग विकल्पों में उपलब्ध है ,जिसमे खास रंग – मैट मार्वल ब्लू मेटैलिक, मैट डार्क ब्लू मेटैलिक, मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक, पर्ल स्पार्टन रेड, पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे और पर्ल इग्नियस ब्लैक शामिल है।
इस प्रकार आज हमने New Honda SP 160 2024 Bike के बारे में जाना। अगर आपको इस लेख में मिली जानकारी अच्छी लगी तो हमे कमेंट करें। ऐसे ही ऑटोमोबाइल से जुड़ी जानकारी के लिए bikehat.in से जुड़े रहें।
Read More :- डैशिंग लुक और लाजवाब परफॉर्मेंस के साथ मार्केट में तहलका मचाने आया Kawasaki Ninja H2R बाइक , देखिये कीमत
₹ 3.43 लाख रूपये में Kawasaki Ninja 300 धाकड़ स्पोर्ट बाइक ले सकते हैं , देखिये पूरी डिटेल्स
मैं Annu Kumari , मुझे बाइक से जुड़ी जानकारी रखना और लिखना बहुत पसंद है। Bikehat.in पर मैं प्रति दिन नई बाइक्स और इ – बाइक्स की नवीनतम जानकरी साझा करती हूँ। मैं अपनी रूचि और विशेषज्ञता के साथ पाठकों के लिए लेटेस्ट अपडेट लाती हूँ।