Raptee HV T30 इलेक्ट्रिक बाइक को कम्पनी ने हाल ही में भारतीय मार्केट में लांच कर दिया है , यह Raptee.HV की एक इलेक्ट्रिक स्पोर्ट बाइक है जो 250 सीसी सेगमेंट बाइक के सामान परफॉर्मेंस देती है। अगर आप स्पोर्ट्स बाइक के शौकीन हैं तो आपके लिए भी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में उपलब्ध Raptee HV T30 नई बाइक। यह बाइक न केवल दमदार बैटरी पैक के साथ आती है बल्कि इसमें बेहतर रेंज और आधुनिक तकनिकी से लैश फीचर्स स्पेसिफिकेशन मिलता है। तो चलिए देखते हैं इस Raptee HV T30 इलेक्ट्रिक बाइक में मिलने वाले सभी विशेषताओं के बारे में विस्तार से।
Raptee HV T30 कीमत
भारतीय मार्केट में Raptee HV T30 केवल एक यूनिक वेरिएंट और चार रंगों में उपलब्ध है, जिसमे लाल, सफेद, काला और ग्रे रंग शामिल हैं। इसके कीमत की बात करें तो Raptee HV इलेक्ट्रिक की कीमत ₹ 2,39,000 रुपये (एक्स-शोरूम) है।
इसे भी देखें,150 km तगड़ा रेंज के साथ लांच हुवा New Revolt RV400 Bike , जाने कीमत और बैटरी पैक
Raptee HV T30 मोटर, बैटर और रेंज

Raptee HV T30 एक 72V 5.4kWh की लिथियम -आयन बैटरी द्वारा संचालित होती है , जिसे IPMSM 22 kW की मोटर से जोड़ा गया है , जो 30PS पावर और 70Nm टॉर्क बनाता है। पैक और शक्तिशाली मोटर से Raptee HV का दावा है कि T30 एक बार फुल चार्ज होने पर 200 किमी की वास्तविक रेंज प्रदान करेगा , साथ ही 135 किलोमीटर /प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलने में सक्षम होती है।
इस बाइक की खास बात ये है की इसकी बैटरी को आप चरन स्टेशन या अपने घर पर भी चार्ज कर सकते हैं , इसे फुल चार्ज होने में 30 मिनट से 1 घंटे लगते हैं। फ़ास्ट चार्जिंग की भी सुविधा दी गयी जिससे यह बाइक कुछ ही समय में चार्ज हो जाती है।
Raptee HV T30 इलेक्ट्रिक बाइक स्पेसिफिकेशन्स टेबल :
विशेषता | विवरण |
---|---|
बैटरी क्षमता | 5.4 kWh लिथियम-आयन |
मोटर पावर | 22 किलोवाट |
रेंज (ईको मोड) | 150 किमी/चार्ज |
मोटर प्रकार | IPMSM |
टॉर्क (मोटर) | 70 Nm |
टॉप स्पीड | 135 किमी/घंटा |
स्टार्टिंग | रिमोट स्टार्ट, पुश बटन स्टार्ट |
ऊंचाई | 1102 मिमी |
कर्ब वज़न | 177 किग्रा |
फास्ट चार्जिंग समय | 36 मिनट (20-80%) |
बॉडी प्रकार | इलेक्ट्रिक बाइक, स्पोर्ट्स बाइक |
सस्पेंशन फ्रंट | USD फोर्क 37 मिमी |
सस्पेंशन रियर | प्रीलोड एडजस्टेबल मोनोशॉक |
ब्रेक्स फ्रंट | डिस्क |
ब्रेक्स रियर | डिस्क |
एबीएस | ड्यूल चैनल |

Raptee HV T30 स्पेसिफिकेशन विशेषताएं
Raptee HV T30 इलेक्ट्रिक बाइक में एक 7 इंच की TFT टच स्क्रीन डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें तीन राइडिंग मोड मिलते हैं – कम्फर्ट, पावर और स्प्रिंट। इसके अलावा अन्य खास विशेषताओं में ब्लूटूथ , वाई-फाई कनेक्टिविटी, इन-बिल्ट नेविगेशन, इंटरनेट कनेक्टिविटी , AI , चार्जिंग स्टेशन लोकेटर , कॉल/एसएमएस नोटिफिकेशन और ऐप के साथ स्मार्टवॉच के माध्यम से रिमोट लॉक/अनलॉक जैसी सभी मॉडर्न सुविधाएँ भी शामिल हैं।
HV T30 बाइक में एलईडी लाइटिंग सिस्टम दिया जाता है और बाइक की सीट ऊंचाई 1102 मिमी है जबकि बाइक का वजन 177 kg है। इस वर्ष में आने वाला इलेक्ट्रिक बाइक में Raptee HV T 30 सबसे खास बाइक है।
Raptee HV T30 इलेक्ट्रिक बाइक की अतिरिक्त विशेषताओं में आरामदायक राइडिंग ,शक्ति , स्प्रिंट, बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम, पावर डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम, राइड-बाय-वायर, पार्कज़, स्मार्ट कीफोब, (डैशबोर्ड – स्टोरेज 32 जीबी, रैम 2 जीबी, रेजोल्यूशन 800×480, ब्राइटनेस 800 निट्स), (ऐप – रैप्टी मैप्स, एआई ट्रिप) प्लानर, राइड इनसाइट्स, चार्जिंग इनसाइट्स, वाहन क्लाउड डायग्नोसिस, डिजीटल सर्विस बुकिंग) जैसे फीचर्स भी दिया जाता है।
इसे भी देखें, Oben Rorr EZ इलेक्ट्रिक बाइक एक बार चार्ज करो और चलाओ 175 किलोमीटर
Raptee HV T30 सस्पेंशन और ब्रेक
Raptee HV T30 बाइक में 37mm की इनवर्टेड फ्रंट फोर्क और रियर में प्रीलोड एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन सेटअप मिलता है। यह फ्रंट में 320mm डिस्क ब्रेक और रियर में 230mm डिस्क ब्रेक के साथ डुअल-चैनल ABS ब्रेकिंग सिस्टम से लैस है।
मैं Annu Kumari , मुझे बाइक से जुड़ी जानकारी रखना और लिखना बहुत पसंद है। Bikehat.in पर मैं प्रति दिन नई बाइक्स और इ – बाइक्स की नवीनतम जानकरी साझा करती हूँ। मैं अपनी रूचि और विशेषज्ञता के साथ पाठकों के लिए लेटेस्ट अपडेट लाती हूँ।