TVS X Ev Scooter को नया और स्पोर्टी डिज़ाइन मिलता है और इसका ओवरऑल लुक काफ़ी युवा है। इसके बॉडीवर्क में कट और क्रीज़ और शार्प पैनल हैं। स्पोर्टी लुक वाला TVS X Ev एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसमें कई ऐसे फीचर हैं जो हमने पहले कभी दोपहिया वाहनों में नहीं देखे हैं। इस TVS X Ev स्कूटर है के सिर्फ़ 1 वैरिएंट और 1 रंग (लाल) उपलब्ध है। आइये देखते हैं इसमें मिलने वाले सभी खास विशेषताओं के साथ कीमत के बारे में विस्तार पूर्वक जिसकी जानकारी इस लेख में साझा की गई है।
TVS X Ev स्कूटर की खास विशेषताएं
TVS X Ev स्कूटर एक बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ उपलब्ध है और इसमें कई दिलचस्प फीचर मिलते हैं, जिसमें कस्टमाइज़ेबल UI (यूजर इंटरफेस) के साथ 10. 25-इंच TFT कंसोल शामिल है। इसमें कंसोल पर वेलनेस, गेमिंग, लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग और क्रूज़ कंट्रोल भी मिलता है। इसके अलावा, इसमें NavPro नेविगेशन (पूर्ण नेविगेशन) और स्मार्ट Xhield की सुविधा है, जिसमें क्रैश, ओवरस्पीडिंग, चोरी की चेतावनी और जियोफेंसिंग के लिए अलर्ट हैं।

TVS X Ev स्कूटर की स्पेसिफिकेशन की डिटेल्स निचे तालिका देख सकते हैं :
विशेषता | विवरण |
---|---|
राइडिंग रेंज | 140 किमी |
टॉप स्पीड | 105 किमी/घंटा |
बैटरी क्षमता | 4.4 kWh |
बैटरी प्रकार | लिथियम आयन |
अधिकतम पावर | 11 kW |
रेटेड पावर | 7 kW |
चार्जिंग समय (0-100%) | 4 घंटे |
सीट की ऊँचाई | 770 मिमी |
चार्जर प्रकार | पोर्टेबल चार्जर |
चार्जर आउटपुट | 950W |
USB चार्जिंग पोर्ट | हाँ |
फ्रंट सस्पेंशन | टेलिस्कोपिक |
रियर सस्पेंशन | मोनोशॉक |
ब्रेकिंग सिस्टम | सिंगल चैनल ABS |
ब्रेक प्रकार | डिस्क |

TVS X Ev की मोटर, रेंज और बैटरी
TVS X Ev स्कूटर में 7kW की मोटर लगी है जो 11kW की अधिकतम पावर और 40Nm का टॉर्क देती है। आगे देखें परफॉर्मेंस को तो इसकी टॉप स्पीड 105kmph है और यह 0-40kmph की रफ़्तार सिर्फ़ 2.6 सेकंड में पकड़ लेती है। मोटर को 4.44kWh बैटरी पैक से जोड़ा गया है जो IDC (भारतीय ड्राइविंग कंडीशन) के अनुसार 140km की रेंज का दावा करती है। 3kW के फिक्स्ड चार्जर से इसे 0-50% तक चार्ज होने में केवल 1 घंटा लगता है और 950W के पोर्टेबल चार्जर से इसे 0-80% तक चार्ज होने में 3 घंटे और 40 मिनट लगते हैं। कम समय में चार्ज करके आप अपनी सफर का आनंद उठा सकते हैं।
TVS X सस्पेंशन, ब्रेक और अन्य विवरण
रही बात इसके हार्डवेयर सेटअप की तो इसमें नए एल्युमीनियम ट्विन-स्पर फ्रेम पर निर्मित, TVS X इलेक्ट्रिक स्कूटर में टेलिस्कोपिक फोर्क और ऑफसेट मोनोशॉक शामिल है। इसमें आगे और पीछे 12-इंच के अलॉय व्हील लगे हैं, जो 100-सेक्शन के फ्रंट और 110-सेक्शन के रियर टायर में हैं। इसके अलावा दोनों सिरों पर पेटल डिस्क जिसमे 220mm फ्रंट के लिए और 195mm रियर के लिए साथ ही सिंगल-चैनल ABS के साथ उपलब्ध हैं, जो इसे ABS वाला भारत का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाता है। सीट की ऊंचाई 770mm है और ग्राउंड क्लीयरेंस 175mm है।
TVS X की कीमत

अगर बात करते हैं इस शानदार TVS X इलेक्ट्रिक स्कूटर के कीमत की तो 2025 में ऑन-रोड कीमत ₹2,59,567 रुपये है। इस TVS X की कीमत में एक्स-शोरूम कीमत, RTO और इन्सुरेंस Prices शामिल हैं। स्कूटर के कीमत की पूरी डिटेल्स निचे टेबल में देख सकते हैं जो निम्न प्रकार है :
Ex-showroom | ₹ 2,49,990 |
RTO | ₹ 1,500 |
Insurance (Comprehensive) | ₹ 8,077 |
On Road Price | ₹ 2,59,567 |
TVS X इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला
TVS X इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला अन्य मौजूदा स्कूटर Ather 450 Apex से है।
यह भी पढ़ें ;
- डिस्क ब्रेक और फ़ास्ट चार्जिंग जैसी सुविधा के साथ लॉन्च हुई Bounce Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर , देखिये कीमत कितनी है !
- New BNC Perfetto 2025 : सिंगल चार्ज में 80 km रेंज के साथ लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक स्कूटर , जाने कीमत और अन्य डिटेल्स !
- 5-इंच का TFT डिस्प्ले और कई मॉडर्न फीचर्स से लैस है दमदार TVS iQube Electric Scooter : रेंज 100 km और कीमत बस इतनी
मैं Annu Kumari , मुझे बाइक से जुड़ी जानकारी रखना और लिखना बहुत पसंद है। Bikehat.in पर मैं प्रति दिन नई बाइक्स और इ – बाइक्स की नवीनतम जानकरी साझा करती हूँ। मैं अपनी रूचि और विशेषज्ञता के साथ पाठकों के लिए लेटेस्ट अपडेट लाती हूँ।