Warivo Electric Scooter : किफायती दामों में खरीद सकते हैं वरिवो इलेक्ट्रिक स्कूटर जो सिंगल चार्ज में 80 किलोमीटर का रेंज देती है। अगर आप सस्ती कीमत में शानदार स्कूटर की तलाश कर रहे हैं तो Warivo Electric Scooter आपकी तलाश को ख़त्म कर सकती है। इस लेख को अंत तक पढ़ें , इसमें इस स्कूटर की सम्पूर्ण जानकारी मिलेगी। यह कम कीमत में मिलने वाली स्कूटर आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। आइये देखते हैं Warivo Motors Nexa स्कूटर की फीचर्स , रेंज , बैटरी पैक और कीमत के बारे में।
Warivo Electric Scooter मोटर और बैटरी पैक
Warivo Motors Nexa इलेक्ट्रिक स्कूटर में शक्तिशाली लिथियम – आयन बाटरी पैक के साथ बीएलडीसी हब मोटर को जोड़ा गया है। जिससे की स्कूटर की परफॉर्मेंस तगड़ा मिले। इसकी बैटरी चार्ज होने में 5 से 7 घंटे का समय लगता है।
Warivo Electric Scooter रेंज
Warivo Electric Scooter में मिलने वाला मोटर पावर 80 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम होता है। एक बार चार्ज करने पर आप 80 किलोमीटर ऐ भी अधिक दुरी सफर कर सकते हैं। स्कूटर स्टार्ट करने के लिए रिमोट स्टार्ट और पुश बटन दिया गया है।
Warivo Electric Scooter ब्रेक्स और सस्पेंशन
इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ़्रंट सस्पेंशन टेलीस्कोपिक मिलता है। सिंगल चैनल एबीएस के साथ फ़्रंट ब्रेक में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक मिलता है। आगे और पीछे के दोनों पहिये का साइज 10 – 10 इंच का मिलता है। अलॉय पहिया और ट्यूबलेस टायर का इस्तेमाल किया गया है।
स्पेसिफिकेशन | डिटेल्स |
---|---|
रेंज | 70-80 किमी/चार्ज |
मोटर प्रकार | बीएलडीसी |
चार्जिंग समय | 5-7 घंटे |
फ्रंट ब्रेक | डिस्क |
रियर ब्रेक | ड्रम |
बॉडी प्रकार | इलेक्ट्रिक स्कूटर |
स्टार्टिंग | रिमोट स्टार्ट, पुश बटन स्टार्ट |
ग्राउंड क्लीयरेंस | 190 मिमी |
कर्ब वजन | 67 किग्रा |
लोड वहन क्षमता | 150 किग्रा |
बैटरी प्रकार | लि-आयन |
रिवर्स असिस्ट | हाँ |
फ्रंट सस्पेंशन | टेलीस्कोपिक |
एबीएस | सिंगल चैनल |
टायर आकार (फ्रंट) | 10 इंच |
टायर आकार (रियर) | 10 इंच |
व्हील्स प्रकार | अलॉय |
टायर | ट्यूबलेस |

Warivo Electric Scooter फीचर्स
इस स्कूटर के फीचर्स देखा जाए तो डिजिटल स्पीडोमीटर , डिजिटल ट्रीप मीटर ,एंटी थेप्ट अलार्म ,यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है। इसका कर्ब वेट 67 किलोग्राम और लोड केयरिंग कैपेसिटी 150 किलोग्राम का दिया गया है। Warivo Electric Scooter के हेड लाइट में एलईडी , टेल लाइट और टर्न सिग्नल के लिए बल्ब का इस्तेमाल किया गया है।
फीचर्स | डिटेल्स |
---|---|
एंटी थेफ्ट अलार्म | हाँ |
यूएसबी चार्जिंग पोर्ट | हाँ |
स्पीडोमीटर | डिजिटल |
ट्रिपमीटर | डिजिटल |
सीट प्रकार | सिंगल |
चार्जिंग पॉइंट | हाँ |
ग्रेडेबिलिटी | 15 डिग्री |
हेडलाइट | एलईडी |
टेललाइट | बल्ब |
टर्न सिग्नल लैंप | बल्ब |
डीआरएल | हाँ |
Warivo Electric Scooter कीमत
अगर आप अभी के समय में इस स्कूटर को खरीदते हैं तो भारतीय मार्किट में आपको मात्र ₹ 58,300 में मिल जाता है। लेकिन वेरिएंट के आधार पर कीमत भी बढ़ कर ₹ 74,300 तक हो जाती है।
निष्कर्ष
आज के लेख में हमने आपके लिए Warivo Electric Scooter के फीचर्स , रेंज , मोटर ,बैटरी पैक , ब्रेक्स और सस्पेंशन के साथ साथ कीमत की जानकारी साझा किया है। ये जानकारी अच्छी लगी तो हमे जरूर कमेंट करें। ऐसे ही और भी ऑटोमोबाइल से जुड़ी जानकारी के लिए bikehat.in को फॉलो करें।
इसे भी देखें:
मात्र 25000 में खरीदें 50KM रेंज देने वाला Avon E Plus Electric Bike देखें डिटेल्स
Kinetic Green Flex Full EMI Plan : मात्र ₹ 3,199 की EMI पर खरीदें 120 km रेंज वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर
मैं Annu Kumari , मुझे बाइक से जुड़ी जानकारी रखना और लिखना बहुत पसंद है। Bikehat.in पर मैं प्रति दिन नई बाइक्स और इ – बाइक्स की नवीनतम जानकरी साझा करती हूँ। मैं अपनी रूचि और विशेषज्ञता के साथ पाठकों के लिए लेटेस्ट अपडेट लाती हूँ।